Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Now you can get the 2003 voter list with just one click.

Dehradun News: अब एक क्लिक पर मिलेगी 2003 की वोटर लिस्ट

Fri, 02 Jan 2026 07:40 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jan 2026 07:40 PM IST
विज्ञापन
Now you can get the 2003 voter list with just one click.
-मतदाताओं को वर्ष 2003 की वोटर लिस्ट में नाम खोजना हुआ और भी आसान
विज्ञापन


-गली, मोहल्लों या एरिया के नाम से खोज सकेंगे 2003 के पोलिंग बूथ

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। अब चुनाव आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के लिए उत्तराखंड के मतदाताओं को वोटर लिस्ट में नाम खोजना आसान हो गया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने मतदाताओं की सुविधा के लिए नया यूजर इंटरफेस तैयार किया है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम की पहल पर मतदाता सूची में नाम खोजने की प्रक्रिया को बेहद आसान बना दिया गया है। अब मतदाता केवल अपने गली, मोहल्ले एवं एरिया के नाम के आधार पर भी वर्ष 2003 की मतदाता सूची में अपना नाम खोज सकेंगे। सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास ने बताया कि प्रदेश में आगामी 10 जनवरी तक बीएलओ आउटरीच अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क कर उनकी 2003 की मतदाता सूची में जानकारी से मिलान कर रहे हैं।
विज्ञापन


ऐसे में प्रदेश के कई मतदाता ऐसे हैं, जिन्हें अपने वर्ष 2003 के बूथों की सही जानकारी नहीं हैं। मतदाताओं की इसी परेशानी को देखते हुए सीईओ उत्तराखंड की आधिकारिक वेबसाइट www.ceo.uk.gov.in पर 2003 की मतदाता सूची को और सरल विकल्प के साथ सर्च करने की सुविधा प्रदान की गई। मतदाताओं की सुविधा के लिए वर्ष 2003 की मतदाता सूची पहले से ही मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तराखंड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। जहां मतदाता अपने विधानसभा क्षेत्र, अपने तथा अपने पिता, पति के नाम के आधार पर मतदाता क्रमांक एवं बूथ संख्या की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। नए फीचर के साथ अब गली, मोहल्लों और एरिया के नाम से भी मतदाता सूची खोजी जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जन सामान्य से बीएलओ को अपेक्षित जानकारी उपलब्ध कराने की अपील की है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मतदाता के मताधिकार की सुरक्षा के लिए बीएलओ की ओर से हर मतदाता से समन्वय, संवाद और पहुंच सुनिश्चित की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed