{"_id":"69207ae4b9a70536d708c8d1","slug":"now-senior-leaders-have-a-place-to-sit-in-congress-bhawan-dehradun-news-c-5-drn1043-839775-2025-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: अब कांग्रेस भवन में वरिष्ठ नेताओं को मिला बैठने का ठिकाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: अब कांग्रेस भवन में वरिष्ठ नेताओं को मिला बैठने का ठिकाना
विज्ञापन
-प्रीतम, हरक सिंह, यशपाल आर्य, करन माहरा के लिए कार्यालय की व्यवस्था
-कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने लिया फैसला
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को कांग्रेस भवन में बैठने का ठिकाना मिल गया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रीतम सिंह, हरक सिंह रावत, यशपाल आर्य व करन माहरा के बैठने के लिए कार्यालय की व्यवस्था की गई है। इससे कांग्रेस भवन में चहल-पहल बढ़ने के साथ ही संगठनात्मक रणनीतियों को धार मिलेगी।
कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को कांग्रेस भवन में बैठाने का फैसला लिया है। पार्टी हाईकमान ने विधायक प्रीतम सिंह को कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति का अध्यक्ष, पूर्व मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत को कांग्रेस चुनाव प्रबंधन समिति का अध्यक्ष, निवर्तमान अध्यक्ष करन माहरा को सीडब्लूसी कर सदस्य बनाया है। यशपाल आर्य नेता प्रतिपक्ष हैं। अभी तक कांग्रेस भवन में प्रदेश अध्यक्ष के साथ ही अन्य प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के बैठने की व्यवस्था थी। प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के बैठने की व्यवस्था की है।
गोदियाल ने कहा कि प्रीतम सिंह व हरक सिंह रावत को कार्यालय आवंटित किया गया। जबकि नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य व निवर्तमान अध्यक्ष करन माहरा के बैठने की व्यवस्था प्रदेश अध्यक्ष कार्यालय में की गई है। उन्होंने कहा, कांग्रेस भवन में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के बैठने से संगठनात्मक गतिविधियों में तेजी आने के साथ ही नई रणनीतियों पर काम होगा।