फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Now scanning of QR code will be done to prevent fraud in Chardham Yatra registration

Chardham Yatra : अब फर्जी पंजीकरण के सहारे नहीं हो पाएगी चार धाम यात्रा, क्यूआर कोड की स्कैनिंग से रुकेगा फर्जीवाड़ा

Sun, 29 May 2022 12:38 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 29 May 2022 12:38 AM IST
सार

फर्जी पंजीकरण के सहारे चारधाम यात्रा करने वालों की अब खैर नहीं। पर्यटन विभाग ने पंजीकरण फर्जीवाड़ा रोकने के लिए बड़ा कमद उठाया है। अब चारधाम की यात्रा करने पर आने वाले तीर्थ यात्रियों के पंजीकरण का क्यूआर स्कैनिंग किया जाएगा। 

विज्ञापन
Now scanning of QR code will be done to prevent fraud in Chardham Yatra registration
तीर्थ यात्री (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण में फर्जीवाड़ा रोकने के लिए पर्यटन विभाग यात्रा मार्गों पर यात्रियों के पंजीकरण क्यूआर कोड की स्कैनिंग कराएगा। इससे पंजीकरण की तारीख में बदलने या जाली पंजीकरण बना कर यात्रा करने वाले तीर्थयात्री पकड़ में आएंगे। पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर के अनुसार फर्जीवाड़ा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


पर्यटन सचिव ने कहा कि चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन पंजीकरण की व्यवस्था की गई है। तीर्थयात्री पर्यटन विभाग की वेबसाइट पर ही पंजीकरण कराएं। ऑफलाइन पंजीकरण के जरिए एडवांस स्लॉट की बुकिंग कर उसी दिन दर्शन के लिए रवानगी से धामों में भीड़ बढ़ रही है। इससे अन्य तीर्थयात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अब यात्रा मार्गों पर पंजीकरण क्यूआर कोड की स्कैनिंग की जाएगी।
विज्ञापन

 
पंजीकरण में फर्जीवाड़ा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए पुलिस विभाग को निर्देश दिए गए हैं। जावलकर ने कहा कि चारधाम यात्रा छह से सात महीने चलती है। इसलिए तीर्थयात्री जल्दबाजी नहीं करें। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि वे पहले बुजुर्ग व महिलाओं को दर्शन करने का मौका दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्यटन सचिव के मुताबिक, तीन जून तक केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम की वहन क्षमता के अनुसार दर्शन करने के लिए पंजीकरण फुल है। अब तक 22.50 लाख तीर्थयात्री पंजीकरण करा चुके हैं जबकि 11.45 लाख से अधिक चारोंधाम में दर्शन कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed