{"_id":"67a6520921e2d36cda046976","slug":"now-patients-will-also-know-on-which-days-to-eat-what-dehradun-news-c-5-1-drn1031-614020-2025-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: अब मरीजों को भी रहेगा पता, खाने में कौन से दिन क्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: अब मरीजों को भी रहेगा पता, खाने में कौन से दिन क्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Iसफाई और रसोई कर्मियों के लिए वर्दी पहनना अनिवार्य
I
Iदून अस्पताल के सभी वार्डों में अब व्यंजन सूची चस्पा कर दी गई है। मानकों के अनुसार ही अब मरीजों को खाना परोसा जाएगा। इसके अलावा सफाई और रसोई में काम करने वाले लोगों को अनिवार्य रूप से ड्रेस कोड के हिसाब से कपड़े पहनने होंगे। इस व्यवस्था को शुक्रवार से लागू कर दिया गया है।I
Iदून अस्पताल में वर्तमान में 20 वार्ड हैं। इसमें 650 बेड हैं। जानकारी के मुताबिक सामान्य दिनों में यहां पर 400 से 450 मरीज हमेशा भर्ती रहते हैं। ऐसे में इन मरीजों के खाने-पीने के लिए स्टैंडर्ड मेन्यू तैयार किया है। उसके अनुसार ही मरीजों को खाना परोसा जाता है। मरीजों को सभी सात दिनों के व्यंजनों के बारे में पता रहे, इसके लिए अब सभी 20 वार्डों में व्यंजन सूची चस्पा कर दी गई है। इसके अलावा कौन सा कर्मचारी किस कैडर में तैनात है, इसका पता लगाने के लिए ड्रेस कोड भी लागू कर दिया गया है।I
Iइन नियमों का अनुपालन न करने पर संबंधित कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाएगी। दून अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरएस बिष्ट ने बताया कि नए नियमों को लेकर सभी सख्त निर्देश दिए गए हैं।I