फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Now patients in the sub-district hospital will not have to

Dehradun News: उप जिला अस्पताल में हर ओपीडी के बाहर लगाई जा रही डिस्पले मशीन

Tue, 19 Mar 2024 12:52 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2024 12:52 AM IST
विज्ञापन
Now patients in the sub-district hospital will not have to
Iअब मरीजों को अपने नंबर के इंतजार में नहीं भटकना पड़ेगा इधर-उधरI
विज्ञापन


उप जिला अस्पताल में अब मरीजों को बार-बार चिकित्सकों के कक्ष में जाकर अपना नंबर नहीं पूछना पड़ेगा। हर ओपीडी के बाहर टोकन कॉलिंग और डिस्पले मशीन लगाई जा रही है। दो ओपीडी कक्ष के बाहर काम पूरा भी कर लिया गया है।
उप जिला अस्पताल में रोजाना करीब 600 मरीज ओपीडी में उपचार के लिए आते है। ओपीडी कक्षों के बाहर मरीजों की भीड़ लगी रहती है। वे बार-बार चिकित्सकों और कर्मचारियों से अपना नंबर पूछते हैं। इससे चिकित्सकों और मरीजों दोनों को असुविधा होती है। अब टोकन काॅलिंग और डिस्पले मशीन लग जाने से मरीज ओपीडी के बाहर आराम से बैठकर अपनी बारी आने का इंतजार कर पाएंगे। अभी स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ, सामान्य व बाल रोग विशेषज्ञ की ओपीडी कक्ष के बाहर मशीन लगा दी गई। मशीन में पर्चे का नंबर डिस्पले हो रहा है। इससे मरीजों को उनकी बारी आने पर नंबर कॉलिंग कर अवगत करवाया जा रहा है।
विज्ञापन




I अस्पताल में ओपीडी के बाहर टोकन कॉलिंग व डिस्प्ले मशील लगाई जा रही है। दो ओपीडी कक्ष के बाहर मशीन लगाई गई है। अन्य ओपीडी के बाहर भी मशीन लगाने की योजना है। इससे मरीजों और चिकित्सकों दोनों को सुविधा मिलेगी।I
विज्ञापन
विज्ञापन

Iडॉ. विजय सिंह, चिकित्सा अधीक्षक, उप जिला अस्पतालI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed