फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Now passports of the people of the hill districts of Garhwal will be made easily

गढ़वाल के पर्वतीय जिले के लोगों को भी पासपोर्ट बनाने में आसानी

Sat, 04 Sep 2021 12:44 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 04 Sep 2021 12:44 AM IST
विज्ञापन
Now passports of the people of the hill districts of Garhwal will be made easily
गढ़वाल मंडल के पर्वतीय जिलों के लोगों को भी अब पासपोर्ट बनाने में आसानी रहेगी। पासपोर्ट संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए भी उन्हें देहरादून पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। श्रीनगर गढ़वाल स्थित पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र (पीओपीएसके) में भी शुक्रवार से ऑनलाइन आवेदन की सेवा शुरू होने से यह समस्या दूर होगी।
विज्ञापन

अभी तक पासपोर्ट के बायोमीट्रिक सत्यापन की व्यवस्था देहरादून के हाथीबड़कलां स्थित पासपोर्ट सेवा केंद्र (पीएसके) के अलावा रुड़की, रुद्रपुर, अल्मोड़ा, नैनीताल, काठगोदाम और श्रीनगर गढ़वाल के पीओपीएसके में है। अप्वाइंटमेंट लेने के बाद इन केंद्रों पर जाकर पासपोर्ट आवेदक का बायोमीट्रिक और दस्तावेजों का सत्यापन होता है। अभी श्रीनगर गढ़वाल स्थित पीओपीएसके को छोड़कर बाकी पर आनलाइन आवेदन की सुविधा उपलब्ध है। श्रीनगर गढ़वाल में अभी आवेदकों के दस्तावेेेजों को पोस्टल डाक के माध्यम से देहरादून क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय भेजा जाता था।
विज्ञापन

क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी विजय शंकर पांडेय ने बताया कि श्रीनगर गढ़वाल स्थित पीओपीएसके अभी कैंप मोड (मैन्युअली) पर संचालित किया जा रहा था। अब श्रीनगर गढ़वाल स्थित पीओपीएसके भी आनलाइन मोड में किया जा चुका है। पासपोर्ट आवेदक आवेदन, पासपोर्ट बनने की वर्तमान स्थिति समेत विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए श्रीनगर गढ़वाल में ही पत लग सकेगा। क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी विजय शंकर पांडेय ने बताया कि देहरादून पीएसके के साथ ही अब प्रदेश के अन्य जिलों में स्थित सभी छह पीओपीएसके पूरी तरह हुए ऑनलाइन हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed