{"_id":"60fdbb278ebc3e584527b1ba","slug":"now-passengers-will-get-ro-water-in-trains-city-news-drn3855539144","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेनों में अब यात्रियों को पीने को मिलेगा आरओ का शुद्ध पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेनों में अब यात्रियों को पीने को मिलेगा आरओ का शुद्ध पानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों को अब शुद्ध पानी की समस्या से नहीं जूझना होगा। अब रेलवे की ओर से ट्रेनों में वाटर प्यूरीफायर की सुविधा मुहैया कराई जा रही है। इसके साथ ही यात्रियों को समय के बारे में जानकारी मिल सके, इसके लिए ट्रेनों में डिजिटल क्लॉक भी लगाए जा रहे हैं। फिलहाल रेलवे की ओर से देहरादून से संचालित देहरादून- इंदौर एक्सप्रेस में यात्रियों को आरओ की सुविधा मिलने लगी है।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रेखा शर्मा के मुताबिक देहरादून-इंदौर और देहरादून उज्जैन एक्सप्रेस में आईसीएफ कोच की जगह एलएचबी कोच लगाए जा रहे हैं । ट्रेनों में डिजिटल क्लॉक, कोच इंडिकेटर, वातानुकूलित कोच में रेट्रोरिफ्लेक्टिव टेप लगाए गए हैं। कोच में आकर्षक तस्वीरें भी लगाई गई है। इतना ही नहीं देहरादून - इंदौर एक्सप्रेस के जनरल कोच में 72 के बजाए 100 सीटों के एलएचबी कोच लगाए गए हैं। वही स्लीपर कोच में 64 सीटों की जगह अब 80 सीटें हो गई है जबकि वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी कोच में 45 सीट की जगह कुल 52 बर्थ सीटें हो गई हैं।
देहरादून उज्जैन एक्सप्रेस का संचालन कल से
देहरादून- इंदौर एक्सप्रेस का संचालन शुरू होने के बाद ही अब देहरादून- उज्जैन एक्सप्रेस का भी संचालन मंगलवार से शुरू किया जा रहा है। स्टेशन अधीक्षक सीताराम शंकर ने बताया कि उज्जैन एक्सप्रेस का संचालन होने से देहरादून से बाया हरिद्वार, नईदिल्ली, मथुरा, आगरा, ग्वालियर, झांसी, भोपाल होते हुए उज्जैन जाने वाले यात्रियों को सहूलियतें होगी।