फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Now counters and platforms will be able to easily find the blind

अब काउंटर और प्लेटफार्म आसानी से ढूंढ सकेंगे दृष्टिबाधित

Fri, 29 Nov 2019 02:09 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2019 02:09 AM IST
विज्ञापन
Now counters and platforms will be able to easily find the blind
दून रेलवे स्टेशन पर दृष्टिवाधितों ब्रेल टैक्सटाइल नेविगेशन कैंप।
रेलवे स्टेशन पर दृष्टिबाधितों को रिजर्वेशन काउंटर, प्लेटफार्म और अन्य स्थान ढूंढने में दिक्कत नहीं होगी। बृहस्पतिवार को स्टेशन पर दृष्टिबाधित यात्रियों के लिए ब्रेल टैक्सटाइल नेविगेशन मैप शुरू कर दिया गया है। इसके साथ ही विभिन्न स्थानों पर ब्रेल लिपि के संकेतक भी लगाए जा रहे हैं। इस तरह से दून स्टेशन देश के उन चुनिंदा स्टेशनों में शुमार हो गया है, जहां दृष्टिबाधितों के लिए अत्याधुनिक यात्री सुविधाएं दी जाती हैं। यह इस सुविधा से युक्त उत्तर रेलवे का पहला स्टेशन है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक टीपी सिंह ने बरेली स्टेशन के निरीक्षण के दौरान वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये दून स्टेशन पर ब्रेल टैक्सटाइल नेविगेशन मैप का उद्घाटन किया। इस नेविगेशन मैप को स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार और पूछताछ डेस्क के समीप स्थापित किया गया है। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि इस मानचित्र से दृष्टिबाधित दिव्यांग रेलवे स्टेशन पर उपलब्ध सुविधाओं और उस स्थान तक पहुंचने के लिए दिशा की जानकारी भी बताएगा। इस तरह से यह दृष्टिबाधित व्यक्ति को रेलवे स्टेशन के बारे में जानने में मदद करेगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को राजपुर रोड स्थित शार्प मेमोरियल स्कूल फॉर द ब्लाइंड के दृष्टिबाधित छात्रों को दून स्टेशन पर बुलाकर इस नेविगेशन मैप का डैमो भी किया गया। स्टेशन निदेशक गणेश चंद ठाकुर ने बताया कि सामान्य के साथ ही दिव्यांग यात्रियों की मदद के लिए सुविधाओं के विस्तार के तहत इसे शुरू किया गया है। इस अवसर पर स्टेशन अधीक्षक एसडी डोभाल, मुख्य वाणिज्य निरीक्षक एसके अग्रवाल, शार्प मेमोरियल स्कूल फॉर द ब्लाइंड की प्रिंसिपल सुमना सैम्युएल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्रेल लिपि में लगाए संकेतक
दृष्टिबाधितों को स्टेशन पर विभिन्न स्थानों को ढूंढने में किसी से पूछना न पड़े, इसके लिए भी ब्रेल लिपि में संकेतक लगाए जा रहे हैं। यह संकेतक रिजर्वेशन काउंटर, स्टेशन निदेशक, स्टेशन अधीक्षक, स्टेशन मास्टर, चीफ रिजर्वेशन सुपरवाइजर आदि के दफ्तरों, वेटिंग रूम, भोजनालय, लिफ्ट, शौचालय आदि सुविधाओं के बाहर लगाए जा रहे हैं।
प्लेटफार्म नंबर की पहचान के लिए भी संकेतक
दृष्टिबाधितों के लिए प्लेटफार्म नंबर की पहचान के लिए ब्रेल प्लेटफार्म संकेतक भी लगेंगे। ये संकेतक रेलवे स्टेशन के फुट ओवरब्रिज रेलिंग के माध्यम से स्थापित किए जाएंगे।

काउंटर पर होगी ब्रेल बुकलेट
ब्रेल बुकलेट स्टेशन के पूछताछ काउंटर पर उपलब्ध होंगी। इन पुस्तिकाओं में स्टेशन के बारे में ब्रेल लिपि में पूरी जानकारी होगी। ये रेलवे स्टेशन के बारे में अपने प्रश्नों के बारे में बाहर से आने वाले यात्रियों की मदद करने के लिए उपलब्ध होंगी।

दून रेलवे स्टेशन पर दृष्टिवाधितों ब्रेल टैक्सटाइल नेविगेशन कैंप में मौजूद अधिकारी

दून रेलवे स्टेशन पर दृष्टिवाधितों ब्रेल टैक्सटाइल नेविगेशन कैंप में मौजूद अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed