फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Notice to police officers in case of demolition of Airforce officer's house

एयरफोर्स अधिकारी का घर ढहाने के मामले में पुलिस अधिकारियों को नोटिस

Fri, 28 Jan 2022 02:18 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
Notice to police officers in case of demolition of Airforce officer's house
देहरादून। क्लेमेंटटाउन थाना क्षेत्र में एयरफोर्स के पूर्व अधिकारी का घर ढहाने के मामले में राज्य पुलिस शिकायत प्राधिकरण ने पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को नोटिस जारी किए हैं। इनमें एसएसपी देहरादून, एसपी क्राइम, सीओ सदर और थानाध्यक्ष समेत कई पुलिसकर्मी शामिल हैं। सभी को तीन फरवरी को प्राधिकरण के समक्ष उपस्थित होना है।
विज्ञापन

बता दें, कुसुम कपूर पत्नी स्व. कमाडोर विनोद कुमार कपूर ने प्राधिकारण को शिकायत की है। क्लेमेंटटाउन थाना क्षेत्र के सुभाषनगर में 12 जनवरी को उनके घर को उत्तर प्रदेश से आए कुछ दबंगों ने बुलडोजर से तोड़ डाला था। यही नहीं उनके घर का सामान भी गाड़ियों में भरकर अपने साथ ले गए थे। कुसुम कपूर को जब इस बात का पता चला तो उन्होंने क्लेमेंटटाउन थाने को शिकायत की। बकौल कपूर उनकी पुलिस ने कोई मदद नहीं की।
विज्ञापन

इसके बाद वह अपनी बेटी के साथ एसएसपी आवास पर गईं, लेकिन यहां उनकी मुलाकात उनसे नहीं हो पाई। सीओ सदर नरेंद्र पंत से जब उनकी मुलाकात हुई तो बताया गया कि उन्हें वहां से जाने के लिए कह दिया गया। आरोप है कि पंत ने उन्हें साफ कह दिया कि खट्टर परिवार के पास मकान के दस्तावेज हैं। लिहाजा पुलिस उनकी कोई मदद नहीं कर सकती। ऐसे में उन्होंने फिर एसएसपी का दरवाजा खटखटाया, लेकिन वहां से कोई राहत नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

थक हारकर वह डीजीपी अशोक कुमार से मिलीं। उन्होंने इस मामले की जांच एसपी क्राइम विशाखा अशोक भडाने को करने के लिए कहा। जांच हुई तो मामला सही पाया गया। हालांकि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा बेहद हल्की धाराओं में दर्ज कर दिया गया। इसके बाद डीजीपी अशोक कुमार ने एसओ क्लेमेंटटाउन नरेंद्र गहलावत को निलंबित करने की संस्तुति कर दी। अब कपूर ने इस मामले की शिकायत राज्य पुलिस शिकायत प्राधिकरण में की। प्राधिकरण ने इन सभी अधिकारियों को नोटिस जारी करते हुए तीन फरवरी को उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।
इन अधिकारियों को जारी हुआ नोटिस
- एसएसपी जन्मेजय खंडूरी
- एसपी क्राइम विशाखा अशोक भडाने
- सीओ सदर नरेंद्र पंत
- तत्कालीन एसओ नरेंद्र गहलावत
- एसआई शोएब अली
- तहरीर लेखक कांस्टेबल दीपक कुमार
- पुलिस कर्मचारी सोहन खत्री (तैनाती एसपी क्राइम कार्यालय)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed