फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   notice to independence day celebration absent officer of uttarakhand

15 अगस्त को गायब रहे अफसरों की अब खैर नहीं, शासन ने भेजा नोटिस

Fri, 18 Aug 2017 01:31 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 18 Aug 2017 01:31 PM IST
विज्ञापन
notice to independence day celebration absent officer of uttarakhand
cm trivendra singh rawat

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सचिवालय, निदेशालयों, विभागों एवं कार्यालयों में स्वतंत्रता दिवस समारोह में सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों की अनुपस्थिति पर कड़ा रुख अख्तियार किया है। इस संबंध में शासन ने नदारद 54 सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है।

विज्ञापन


सीएम रावत ने मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को निर्देश दिया था कि स्वतंत्रता दिवस समारोह में बिना कारण और बिना किसी पूर्व सूचना के गायब रहने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों का स्पष्टीकरण तलब किया जाए।
विज्ञापन

स्वतंत्रा दिवस से पहले तीन दिन की छुट्टी होने की वजह से कई अधिकारी और कर्मचारी परिवार सहित घूमने निकल गए ‌थे।

कई अधिकारी और कर्मचारी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आयोजित समारोह में नहीं पहुंचे। इसकी जानकारी मिलने पर मुख्यमंत्री ने कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने जिलाधिकारियों को भी जिला स्तर पर राष्ट्रीय पर्व समारोह में भाग न लेने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों से स्पस्टीकरण लेकर 24 घंटे में कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। सीएम ने कार्रवाई की रिपोर्ट भी मांगी ‌है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस पर्व पर एक स्वावलंबी और समृद्ध उत्तराखंड बनाने का संकल्प लिया गया है। जिन कर्मियों ने इस पर्व पर आयोजित समारोह में भाग नहीं लिया, उसे सरकार गंभीरता से लेगी। ऐसे कार्मिकों की एसीआर में प्रतिकूल टिप्पणी अंकित की जा सकती है। सीएम के निर्देश पर मुख्य सचिव एस. रामास्वामी ने बुधवार को सभी विभागाध्यक्षों, मंडलायुक्तों और जिलाधिकारियों से स्वतंत्रता दिवस समारोह में भाग नहीं लेने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों से स्पष्टीकरण तलब कर शासन को अवगत कराने का आदेश जारी कर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed