फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   nobel prize winner kailash satyarti uttarakhand connection.

उत्तराखंड के जंगलों के लिए जेल गए थे सत्यार्थी

Sat, 11 Oct 2014 03:09 PM IST
दीप जोशी/अमर उजाला, अल्मोड़ा
दीप जोशी/अमर उजाला, अल्मोड़ा Updated Sat, 11 Oct 2014 03:09 PM IST
विज्ञापन
nobel prize winner kailash satyarti uttarakhand connection.

कैलाश सत्यार्थी को शांति नोबेल पुरस्कार से नवाजे जाने पर उत्तराखंड में जन संघर्षों से जुड़े लोग भी बेहद खुश हैं। कैलाश सत्यार्थी का उत्तराखंड और अल्मोड़ा से गहरा नाता रहा है।

विज्ञापन


उन्होंने नशा नहीं, रोजगार दो और वन बचाओ आंदोलन में भी हिस्सा लिया। उत्तराखंड राज्य और अन्य मुद्दों को लेकर  उत्तराखंड जन संघर्ष वाहिनी द्वारा 1988 में हिमालयन कार रैली के विरोध में वह खुद भी शामिल हुए और उन्हें दिल्ली में गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन


कैलाश सत्यार्थी को नोबेल पुरस्कार मिलने की खबर मिलने पर उत्तराखंड में जन संघर्षों से जुड़े तमाम लोगों की यादें ताजा हो गईं। उत्तराखंड लोक वाहिनी के अध्यक्ष डा. शमशेर सिंह बिष्ट बताते हैं कि वन बचाओ आंदोलन के दौरान सत्यार्थी 1982 में अल्मोड़ा आए और उन्होंने कई जगह सभाओं में हिस्सा भी लिया। इसके अलावा, ‘नशा नहीं, रोजगार दो’ आंदोलन को भी उनका समर्थन मिलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड संघर्ष वाहिनी द्वारा राज्य निर्माण और अन्य मांगों को लेकर जब हिमालयन कार रैली रोकी गई थी, तब कैलाश सत्यार्थी ने हरिपाल, राजेश जोशी आदि के साथ कार रैली शुरू होने पर दिल्ली में जोरदार विरोध किया था। वह अन्य साथियों के साथ सड़क पर लेट गए थे।

उत्तराखंड आते रहे थे सत्यार्थी

nobel prize winner kailash satyarti uttarakhand connection.

उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के अध्यक्ष पीसी तिवारी बताते हैं कि कार रैली का विरोध करने पर कैलाश सत्यार्थी को दिल्ली में गिरफ्तार किया गया था। 1990 के बाद भी वह कई बार अल्मोड़ा और उत्तराखंड के तमाम इलाकों में आते रहे।

उत्तराखंड राज्य आंदोलन सहित अन्य सभी प्रमुख जन संघर्षों को उनका प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से समर्थन मिलता रहता था।

उपपा और उलोवा ने खुशी जताई
उपपा और उलोवा सहित अन्य संगठनों ने बचपन बचाओ आंदोलन के लिए कैलाश सत्यार्थी को शांति का नोबेल पुरस्कार मिले पर प्रसन्नता जताई है। उपपा के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी ने कहा है कि कैलाश सत्यार्थी ने बाल श्रमिकों के उत्थान के लिए कई काम किए।

सत्यार्थी को शांति का नोबेल पुरस्कार मिलना उपेक्षित और वंचित बच्चों की सेवा के लिए संघर्षरत सभी लोगों का सम्मान है। उलोवा के केंद्रीय अध्यक्ष डा. शमशेर सिंह बिष्ट ने कहा कि सत्यार्थी जी को नोबेल पुरस्कार से नवाजे जाने पर  उत्तराखंड में उनके सभी साथियों में हर्ष है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed