फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   no teacher training in winter uttarakhand

उत्तराखंड के शिक्षकों को बड़ी राहत, अब जाड़ों की छुट्टियों में नहीं होगी ट्रेनिंग

Sat, 29 Dec 2018 12:26 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 29 Dec 2018 12:26 PM IST
विज्ञापन
no teacher training in winter uttarakhand
प्रतीकात्मक तस्वीर

प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षकों का 10 दिवसीय सेवारत प्रशिक्षण अब सर्दियों की छुट्टियों में नहीं होगा। शिक्षक संगठनों के दबाव के आगे झुकते हुए एससीईआरटी ने प्रशिक्षण अगले आदेशों तक के लिए टाल दिया है। शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय के निर्देश पर एससीईआरटी के अपर निदेशक अजय कुमार नौडियाल ने शनिवार को इसके आदेश भी जारी कर दिए हैं। 

विज्ञापन


शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने शिक्षकों के सभी तरह के प्रशिक्षण और सभी विभागीय संगठनों के चुनाव व अन्य गतिविधियां केवल अवकाश के दौरान करने के निर्देश दिए थे। इस पर एससीईआरटी ने ब्लॉक स्तर पर प्रारंभिक एवं माध्यमिक  स्तर के सेवारत शिक्षकों का दस दिवसीय प्रशिक्षण शीतकालीन अवकाश के दौरान प्रस्तावित किया।

विज्ञापन

तीन के बजाय नौ जनवरी से कर दिया था प्रशिक्षण

तीन जनवरी से इसकी तिथियां घोषित कर दी गई। इसको लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ और जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ ने कड़ी नाराजगी जताई।  

शिक्षक संगठनों के विरोध को देखते हुए शुक्रवार को विभाग ने प्रशिक्षण तीन के बजाय नौ जनवरी से करने का फैसला लिया। हालांकि शिक्षकों ने इसका भी विरोध किया।

उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण छुट्टियों में किए जाने का शिक्षक विरोध करते रहेंगे। शिक्षकों के गुस्से को देखते हुए बैकफुट पर आए शिक्षा मंत्री ने शनिवार सुबह अधिकारियों को संशोधित आदेश जारी करने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed