फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   No public transport facility, people are troubled

Dehradun News: सार्वजनिक परिवहन की सुविधा नहीं, लोग परेशान

Mon, 05 May 2025 01:52 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 05 May 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
No public transport facility, people are troubled
भानियावाला से थानो तक ढाई साल से सार्वजनिक परिवहन की सुविधा बंद है। लोगों को आने-जाने के लिए वाहन बुक करने पड़ते हैं। परिवहन विभाग दूसरे वाहनाें को भी इस रूट पर परमिट नहीं दे पाया है। ढाई साल पहले परिवहन विभाग ने पुराने डीजल विक्रम को बंद कर सीएनजी विक्रम और इलेक्ट्रिक वाहनों को संचालित करने के निर्देश दिए थे। इससे इस क्षेत्र में सार्वजनिक यातायात का साधन बंद हो गया था। तब से थानो, सीरियों, रामनगर डांडा, तलाईं के लोग सार्वजनिक परिवहन शुरू करने की मांग कर रहे हैं। रानीपोखरी से एयरपोर्ट होकर थानो तक जाने के लिए कोई सार्वजनिक साधन नहीं है। डोईवाला से थानो तक की दूरी करीब 10 किलोमीटर है। थानो से वाया एयरपोर्ट होते हुए रानीपोखरी तक करीब सात किलोमीटर इस क्षेत्र में 150 से 200 रुपये बुकिंग देकर लोगों को जाना पड़ता है। स्थानीय निवासी अमित कुकरेती, विकास चंद्र आदि लोगाें का कहना है कि पूर्व में आरटीओ देहरादून से भी इस रूट पर सार्वजनिक परिवहन शुरू करने की मांग कर चुके हैं, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed