फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   No place to sit in the school students are returning without admission Uttarakhand News in hindi

Uttarakhand: नए शैक्षणिक सत्र के लिए दाखिले...इस स्कूल में बैठने की जगह नहीं, बिना प्रवेश के लौट रहे छात्र

Thu, 03 Apr 2025 01:36 PM IST
रेनू सकलानी खुशी रावत, अमर उजाला, देहरादून
खुशी रावत, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 03 Apr 2025 01:36 PM IST
सार

जीजीआईसी कारगी ग्रांट में मात्र 16 अन्य छात्राओं के प्रवेश की गुंजाइश बची है। हालांकि, प्रवेश के लिए बड़ी संख्या में आवेदन प्राप्त हो रहे हैं, लेकिन सीटें सीमित होने से कई बच्चों को दाखिला नहीं मिल पाएगा।

विज्ञापन
No place to sit in the school students are returning without admission Uttarakhand News in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : AI generated

विस्तार

नए शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए इन दिनों विद्यालयों में दाखिले की प्रक्रिया जारी है। अमर उजाला की विद्यालयों की चल रही पड़ताल में यह सामने आया कि जीजीआईसी कारगी ग्रांट में बुनियादी संसाधनों की कमी के कारण कई छात्रों को बिना दाखिले के लौटना पड़ रहा है। उधर, विद्यालय प्रबंधन सुविधाओं के अनुसार कक्षा नौ में इस बार सिर्फ 16 नए प्रवेश ही ले पाएगा।

विज्ञापन


शिक्षकों का कहना है कि विद्यालय में कक्षों (क्लास) की कमी के चलते इस साल चाहकर भी सभी इच्छुक छात्राओं को प्रवेश नहीं मिल पाएगा। इससे कई छात्रों को निराशा का सामना करना पड़ रहा है। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, पिछले सत्र में विद्यालय में कुल 287 छात्राएं अध्ययनरत थीं, जिनमें कक्षा नौ में कुल 89 छात्राएं थीं।
विज्ञापन


केवल 65 छात्राओं को दाखिला देने का निर्णय लिया
इस कारण इस कक्षा को दो वर्गों में विभाजित किया गया था। अब यही छात्राएं कक्षा 10 में पहुंच चुकी हैं, जिससे कक्षा 10 भी दो भागों में संचालित की जाएगी। साथ ही कक्षा 11 और 12 में पहले से ही पर्याप्त छात्र संख्या है। विद्यालय में कक्षाओं की सीमित उपलब्धता के कारण इस वर्ष विद्यालय प्रबंधन ने कक्षा नौ को एक ही कक्ष में संचालित करने की बात कहते हुए केवल 65 छात्राओं को दाखिला देने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीटें सीमित होने से कई बच्चों को दाखिला नहीं मिल पाएगा
इन 65 छात्राओं में 49 छात्राएं फीडर विद्यालय-राजकीय कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय कारगी ग्रांट से पहले ही आनी तय हैं। ऐसे में मात्र 16 अन्य छात्राओं के प्रवेश की गुंजाइश बची है। हालांकि, प्रवेश के लिए बड़ी संख्या में आवेदन प्राप्त हो रहे हैं, लेकिन सीटें सीमित होने से कई बच्चों को दाखिला नहीं मिल पाएगा। विद्यालय की ओर से इस समस्या को बीईओ रायपुर ब्लॉक के समक्ष रखते हुए अतिरिक्त कक्षों के निर्माण की मांग की गई थी, लेकिन मामले में अभी तक कोई पहल नहीं की गई है।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: यमुनोत्री धाम के कपाट 30 अप्रैल को अक्षय तृतीया पर खुलेंगे, चाधाम यात्रा का है प्रमुख पड़ाव

यही समस्या राजकीय कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय कारगी ग्रांट की भी है। यह विद्यालय जीजीआईसी कारगी ग्रांट का फीडर विद्यालय है। यानी राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय कारगी ग्रांट से कक्षा आठ पास करने के बाद छात्राएं जीजीआईसी कारगी ग्रांट में दाखिला लेती हैं।


विद्यालय प्रबंधन ने बताया, कक्षाओं की सीमित उपलब्धता के कारण इस साल छात्राओं ने प्रधानाचार्या से नए बच्चों को दाखिला न देने का अनुरोध किया। पिछले सत्र में कक्षा छह में 52, सात में 52 और कक्षा आठ में 49 छात्र संख्या थी। जबकि कक्षाओं में अधिकतम 30 से 35 छात्राओं के बैठने की व्यवस्था है। इस कारण गर्मी के मौसम में पढ़ाई करने में परेशानी झेलनी पड़ती है।

विद्यालयों में अतिरिक्त कक्षों के निर्माण की मांग के संबंध में इस साल जिला योजना में प्रस्ताव भेजा जाएगा। प्रस्ताव स्वीकृत होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। -विनोद कुमार ढौंडियाल, मुख्य शिक्षा अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed