फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   No-medicines-Jan-Aushadhi-Kendra

Dehradun News: जन औषधि केंद्र में दवाएं नहीं, बाहर से खरीदनी पड़ रहीं

Sat, 08 Apr 2023 01:55 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 08 Apr 2023 01:55 AM IST
विज्ञापन
No-medicines-Jan-Aushadhi-Kendra
दून अस्पताल के मरीजों को जेनेरिक दवाओं के लिए प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का लाभ नहीं मिल पा रहा है। इन दिनों अस्पताल के जन औषधि केंद्र पर आयरन, कैल्शियम, मल्टीविटामिन, डायबिटीज, लिवर, प्रोटीन पाउडर सहित सामान्य चोट की दवाएं भी उपलब्ध नहीं हैं। ऐसे में मरीजों को निजी मेडिकल स्टोर से महंगी कीमत देकर दवाएं खरीदनी पड़ रही हैं।
विज्ञापन


सरकारी अस्पतालों में मरीजों को निशुल्क दवाएं मिलती हैं, लेकिन किसी कारणवश जो दवाएं अस्पताल से न मिल सकें, उन्हें जन औषधि केंद्र से कम कीमत में खरीदा जाता है। इसीलिए सभी जिला अस्पताल में एक जन औषधि केंद्र खोला गया है, लेकिन दून अस्पताल के जन औषधि केंद्र पर मरीजों को सामान्य दवाएं भी नहीं मिल पा रही हैं।
विज्ञापन

बता दें कि जन औषधि केंद्र पर बाजार के रेट से 50 से 70% तक छूट मिलती है। दून मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना का कहना है कि जन औषधि केंद्र रेड क्रॉस सोसायटी की ओर से चलता है। जगह अस्पताल की ले रखी है। दवाओं की जानकारी हमें नहीं रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


----
केस-1

ऋषि विहार निवासी विजय कुमार ने बताया कि डॉक्टर की लिखी दवाएं अस्पताल की फॉर्मेसी में नहीं मिलीं तो उन्हें जन औषधि केंद्र पर लेने गए, लेकिन वहां पर भी दवाएं नहीं मिल सकीं।

केस-2
नया गांव निवासी वंशिका के पैर पर चोट थी। पिता ने बताया कि डॉक्टर को दिखाया। डॉक्टर ने जो दवाएं लिखीं वो अस्पताल की फॉर्मेसी के साथ ही जन औषधि केंद्र पर भी नहीं मिलीं।


केस-3
कारगी निवासी स्नेहा ने बताया कि वह तीन माह की गर्भवती हैं। डॉक्टर ने जो दवाएं लिखीं इसमें से एक दवा अस्पताल की फार्मेसी के साथ जन औषधि केंद्र पर भी नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed