फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   No Land settlement for 62 years Now government plans to start from five villages Uttarakhand News

Uttarakhand News: 62 साल से नहीं हो पाई बंदोबस्ती, अब पांच गांवों से शुरू करने की सरकार की योजना

Tue, 01 Oct 2024 12:47 PM IST
रेनू सकलानी विजेंद्र श्रीवास्तव, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
विजेंद्र श्रीवास्तव, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 01 Oct 2024 12:47 PM IST
सार

गांवों में सर्वे आफ इंडिया की भी मदद लेने की योजना है। अभी पांच गांव कौन होंगे, उसको अंतिम रूप से तय नहीं किया गया है, लेकिन प्रारंभिक तौर पर टिहरी और पौड़ी के दो- दो और हरिद्वार के एक गांव को शामिल करने पर विचार हुआ है।

विज्ञापन
No Land settlement for 62 years Now government plans to start from five villages Uttarakhand News
मीटिंग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सरकार ने राज्य के पांच गांवों में बंदोबस्ती शुरू करने की योजना बनाई है। राज्य में 62 साल से बंदोबस्ती नहीं हुई है। इन पांच गांवों में बंदोबस्ती के अनुभव के आधार पर राज्य में बंदोबस्ती की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। यह कार्य केंद्र सरकार के सहयेाग से किया जाएगा।

विज्ञापन


राज्य में 16 हजार से अधिक गांव हैं। यहां पर बंदोबस्ती 1962 में हुई थी, इसके बाद से नहीं हो सकी। इसके कारण कई बार समस्या आती है। इसमें भूमि तो है? लेकिन किस जगह पर है? यह बड़ा सवाल होता है। इन गांवों में सर्वे आफ इंडिया की भी मदद लेने की योजना है। अभी पांच गांव कौन होंगे, उसको अंतिम रूप से तय नहीं किया गया है, लेकिन प्रारंभिक तौर पर टिहरी और पौड़ी के दो- दो और हरिद्वार के एक गांव को शामिल करने पर विचार हुआ है।
विज्ञापन


शहरों के भी सर्वे करने की योजना
बंदोबस्ती के लिए सर्वे आफ इंडिया ड्रोन या एयरक्राफ्ट के माध्यम से संबंधित क्षेत्र का नक्शा लेगा। नक्शे पर रिकॉर्ड बनाने का काम राजस्व विभाग करेगा। इसमें सर्वे होगा, सर्वे में भूमि किसके नाम है, भूमि में निर्मित और खुला क्षेत्र आदि की जानकारी जुटानी होगी। फिर बंदोबस्ती के पूर्व नक्शे और सर्वे ऑफ इंडिया जो नए नक्शे को तैयार करेगा, इन तीनों के आधार पर रिपोर्ट तैयार होगी। यह कार्य नेशनल जियो स्पेशल नालेज बेस्ड लैंड सर्वे आफ अर्बन हैबिटेशन योजना के तहत होगा। अभी इन शहरों का चयन होना बाकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: प्रदेश में सबसे अधिक निवेश करने वाली हरिद्वार जिले की 251 औद्योगिक इकाइयों को झटका, अपात्र घोषित


पांच गांवों में बंदोबस्ती करने के साथ ही शहरों के सर्वे करने की योजना है। अभी स्थान तय होना बाकी है। इस दिशा में प्रक्रिया चल रही है। -चंद्रेश यादव, आयुक्त राजस्व विकास परिषद
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed