फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   No coordination between the roadways of two states royalty buses are coming to Uttarakhand news

पहिये रहे थम: दो प्रदेशों के रोडवेज में नहीं तालमेल, रॉयल्टी वाली बस आ रहीं उत्तराखंड

Mon, 25 Sep 2023 09:53 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 25 Sep 2023 09:53 AM IST
सार

दोनों राज्य सरकारी या अनुबंधित बस का ही संचालन आपस में कर सकते हैं। यूपी रोडवेज से अभी तक ऐसी ही बस भी आ रहीं थीं, लेकिन यूपी सरकार ने हाल में करीब 14 हजार नई रॉयल्टी आधारित बस चलाने का निर्णय लिया था, जिसके बाद दो माह से उत्तराखंड में भी इन बस का संचालन होने लगा है।

विज्ञापन
No coordination between the roadways of two states royalty buses are coming to Uttarakhand news
उत्तराखंड रोडवेज बस

विस्तार

यूपी और उत्तराखंड में एक ही पार्टी की सरकार है, लेकिन रोडवेज बस संचालन को लेकर दोनों राज्यों के बीच कोई तालमेल नहीं है। हालात ये हैं कि यूपी ने गुपचुप रॉयल्टी वाली बस भेजनी शुरू कर दीं, जिससे राज्य को हर माह करोड़ों का नुकसान हो रहा है।

विज्ञापन

यूपी और उत्तराखंड के बीच विभिन्न मार्गों पर बस संचालन का समझौता काफी समय पहले हुआ था। इस समझौते में ये शर्त थी कि दोनों राज्य सरकारी या अनुबंधित बस का ही संचालन आपस में कर सकते हैं।

विज्ञापन

यूपी रोडवेज से अभी तक ऐसी ही बस भी आ रहीं थीं, लेकिन यूपी सरकार ने हाल में करीब 14 हजार नई रॉयल्टी आधारित बस चलाने का निर्णय लिया था, जिसके बाद दो माह से उत्तराखंड में भी इन बस का संचालन होने लगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

करीब 10 बस तीन के हिसाब से 30 चक्कर लगा रही
इन बस का न तो परमिट है और न ही टैक्स यहां जमा हो रहा है। एक ओर समझौते का उल्लंघन और दूसरी ओर राज्य को राजस्व का नुकसान। बावजूद इसके परिवहन विभाग ने इस मामले की सुध नहीं ली है। अकेले सहारनपुर से ही रोजाना करीब 10 बस तीन के हिसाब से 30 चक्कर लगा रही हैं।


बरेली, लखनऊ से भी दून, हरिद्वार और अन्य शहरों में रॉयल्टी आधारित बस आ रहीं हैं। दो माह से सहारनपुर से यूपी 11 सीटी 3182, 3181, 6645, 6646, 6573, 6228, 5856, 5857 बस आ रही हैं, जो कि रॉयल्टी आधारित हैं।

ये भी पढ़ें...जोशीमठ:  रहस्यों से उठने लगा पर्दा...जमीन के भीतर पानी रिसने से चट्टानों का खिसकना बना भूधंसाव का कारण

रॉयल्टी वाली बस के संचालन की सूचना निगम से प्राप्त नहीं हुई है। अगर इस तरह कोई संचालन हो रहा है तो हम कार्रवाई करेंगे और यूपी के परिवहन अधिकारियों को इस संबंध में चिट्ठी भी भेजेंगे। -सुनील शर्मा, आरटीओ प्रशासन, देहरादून

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed