{"_id":"5bd29e46bdec2269774f04d9","slug":"no-budget-for-farmer-pension-in-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान पेंशन के लिए बजट नहीं, आकस्मिकता निधि से मांगा पैसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान पेंशन के लिए बजट नहीं, आकस्मिकता निधि से मांगा पैसा
राजीव शुक्ला, अमर उजाला, हल्द्वानी
Updated Fri, 26 Oct 2018 10:26 AM IST
विज्ञापन
पंजाब का किसान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसानों को पेंशन देने के लिए सरकार के लिए बजट नहीं है। समाज कल्याण विभाग ने इसके लिए शासन से विशेष आकस्मिकता निधि के तहत प्रदेशभर के 26, 297 पात्रों के लिए 30 करोड़ 85 लाख 71 हजार रुपये की मांग की है। बता दें कि पूर्व में किसान पेंशन के लिए पांच करोड़ से अधिक की धनराशि जारी हुई थी। किसान पेंशन योजना के तहत प्रत्येक लाभार्थी को एक हजार रुपये प्रतिमाह पेंशन दी जाती है।
विज्ञापन
योजना में जितने बजट की आवश्यकता थी वो सरकार से मिल गया था। अतिरिक्त धनराशि की जरूरत पड़ने के कारण विशेष आकस्मिकता निधि से धनराशि मांगी गई है।
- मेजर योगेंद्र यादव, समाज कल्याण निदेशक
किसान पेंशन योजना में बजट का प्रावधान इस बार नहीं हो पाया था। धनराशि की मांग विशेष आकस्मिकता निधि से की गई है। जल्द ही धनराशि निदेशालय को भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
- रामविलास यादव, अपर सचिव, समाज कल्याण
कुमाऊं में लाभार्थी
जिला वर्ष 2018-19
नैनीताल 2,297
अल्मोड़ा 1,368
पिथौरागढ़ 2,630
बागेश्वर 768
चंपावत 1,365
ऊधमसिंह नगर 1,831
गढ़वाल में लाभार्थी
पौड़ी 4,018
टिहरी 3,329
चमोली 1,070
रुद्रप्रयाग 1,246
उत्तरकाशी 2,784
देहरादून 817
हरिद्वार 2,774