फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Nithari Case Accused Surendra Koli committed suicide Family Shows No Interest After News Haridwar News

सुरेंद्र कोली: मौत की खबर पर परिजन रहे बेपरवाह, फिर पुलिस के सामने दस्तावेजों से खुला निठारी कांड का राज

Fri, 18 Sep 2026 03:11 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: Renu Saklani Updated Fri, 18 Sep 2026 03:11 PM IST
सार

चर्चित निठारी कांड के आरोपी सुरेंद्र कोली की खुदकुशी की खबर पर परिजनों ने कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई। इस बात पर हैरान पुलिस ने जब सुरेंद्र कोली की डिटेल निकालनी शुरू की तो सारी कहानी सामने आई।  

विज्ञापन
Nithari Case Accused Surendra Koli committed suicide Family Shows No Interest After News Haridwar News
सुरेंद्र कोली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

निठारी कांड में सह आरोपी रहा सुरेंद्र कोली रिहाई के बाद अलग-अलग जगहों पर छोटे-मोटे काम कर अपना गुजर-बसर कर रहा था। हरिद्वार में भी वह चाय का खोखा और खाने की ठेली चलाकर जिंदगी काट रहा था, लेकिन मौत के बाद उसकी पहचान और परिवार तक पहुंचने की कहानी सामने आई।

विज्ञापन

53 वर्षीय सुरेंद्र कोली हरिद्वार के सिडकुल क्षेत्र में रहकर खाने की ठेली लगाता था। करीब तीन दिन पहले वह भूपतवाला आया था और यहां किराये पर चाय का खोखा लिया था। इससे पहले वह देहरादून में भी रह चुका था, लेकिन बाद में वापस हरिद्वार आ गया।

विज्ञापन

दस्तावेजों में दर्ज जानकारी के आधार पर किया जांच
मौत के बाद पुलिस को उसके पास से आधार कार्ड समेत कुछ अन्य दस्तावेज मिले। इन दस्तावेजों में दर्ज जानकारी के आधार पर पुलिस ने उसके परिजनों से संपर्क करने का प्रयास किया। अल्मोड़ा में रह रहे उसके परिजनों को फोन कर सुरेंद्र कोली की खुदखुशी की खबर दी गई, लेकिन परिजनों ने कोई खास दिलचस्पी नहीं दिखाई और न ही उसके बारे में जानकारी लेने में रुचि दिखाई।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...निठारी कांड: आरोपी रहे सुरेंद्र कोली ने की खुदकुशी, हरिद्वार में कुछ दिन से चाय की दुकान चला रहा था

इसके बाद पुलिस ने सुरेंद्र कोली के नाम और उसके दस्तावेजों में दर्ज जानकारी के आधार पर उसके बारे में सर्च किया। इसी दौरान उसके पुराने रिकॉर्ड सामने आए और पता चला कि वह चर्चित निठारी कांड का आरोपी सुरेंद्र कोली था। चाय का खोखा लगाने के तीन दिन बाद ही उसने आत्महत्या कर ली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed