Nirf Ranking 2020: आईआईटी रुड़की का जलवा बरकरार, ओवरऑल बेस्ट कैटेगरी में पाई 9वीं रैंक
- विवि कैटेगरी में ग्राफिक एरा को मिली पूरे देश में 97वीं रैंक, आईआईएम काशीपुर भी छाया
- कुमाऊं विवि को छोड़कर कोई भी राज्य का विवि एनआईआरएफ रैंकिंग में नहीं आया
विस्तार
एनआईआरएफ(नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क) रैकिंग में इस बार भी आईआईटी रुड़की का जलवा देखने को मिला है। राज्य के विश्वविद्यालयों की बात करें तो फार्मेसी श्रेणी में कुमाऊं विवि के अलावा कोई भी विवि जगह नहीं बना पाया है। उधर, ग्राफिक एरा विवि ने यूनिवर्सिटी कैटेगरी में देश के टॉप-100 में जगह बनाकर प्रदेश का नाम ऊंचा किया है। प्रदेश के राज्य विवि का निराशाजनक प्रदर्शन लगातार जारी है।
किस कैटेगरी में उत्तराखंड का कौन सा विवि
ओवरऑल बेस्ट कैटेगरी
1- आईआईटी रुड़की को 9वीं रैंक
2- ग्राफिक एरा डीम्ड विवि को शीर्ष 101-150 में स्थान
यूनिवर्सिटी कैटेगरी
1-ग्राफिक एरा डीम्ड विवि को ऑल इंडिया 97वीं रैंक
2- यूनिवर्सिटी ऑफ पेट्रोलियम एंड एनर्जी स्टडीज को 151-200 में जगह
इंजीनियरिंग कैटेगरी
1- आईआईटी रुड़की को छठी रैंक
2- ग्राफिक एरा डीम्ड विवि को 89वीं रैंक
3- डीआईटी विवि को 129वीं रैंक
4- यूनिवर्सिटी ऑफ पेट्रोलियम एंड एनर्जी स्टडीज को 167वीं रैंक
मैनेजमेंट कैटेगरी
1- आईआईटी रुड़की को नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग मुंबई के साथ 12वीं रैंक
2-आईआईएम काशीपुर को 33वीं रैंक
3- यूनिवर्सिटी ऑफ पेट्रोलियम एंड एनर्जी स्टडीज को 66वीं रैंक
फार्मेसी कैटेगरी -
कुमांऊ विवि को 75वीं रैंक
आर्किटैक्चर कैटेगरी-
आईआईटी रुड़की को दूसरी रैंक
इन कैटेगरी में उत्तराखंड का कोई भी संस्थान नहीं
1-कॉलेज कैटेगरी
2-मेडिकल कैटेगरी
3-लॉ कैटेगरी
5-डेंटल कैटेगरी