फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Nipah virus alert in uttarakhand by forest department

निपाह वायरस को लेकर उत्तराखंड में वन विभाग ने जारी किया Alert, ऐसे बरतें सावधानी

Sat, 26 May 2018 04:44 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 26 May 2018 04:44 PM IST
विज्ञापन
Nipah virus alert in uttarakhand by forest department
- फोटो : self

केरल के कोझिकोड और मलापुरम जिलों में निपाह वायरस से हुई मौतों के बाद के बाद उत्तराखंड में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। प्रमुख वन संरक्षक वन्यजीव कार्यालय ने निपाह वायरस को लेकर अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन


वन कर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि कहीं भी चमगादड़ और जंगल सुअर मृत या बीमार अवस्था में मिले तो तत्काल विभाग को सूचना दी जाए। हालांकि वन विभाग की ओर से अभी किसी भी जानवर के सैंपल जांच के लिए नहीं भेजे गए हैं।
विज्ञापन


पिछले एक सप्ताह में केरल में निपाह वायरस के चलते 12 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। यह वायरस कितना खतरनाक है, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि संक्रमति व्यक्तियों का इलाज कर रही नर्स की भी इसके संक्रमण से मौत हो गई। महाराष्ट्र, राजस्थान, गोवा समेत कई राज्य पहले ही इसको लेकर अलर्ट जारी कर चुके हैं। दिल्ली हाईकोर्ट ने भी निपाह वायरस पर चिंता जताई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही सभी एजेंसियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए थे। अब उत्तराखंड वन विभाग ने भी अलर्ट जारी किया है। प्रमुख वन संरक्षक (वन्यजीव) डीवीएस खाती के अनुसार सभी प्रभागों के डीएफओ और पार्कों के निदेशकों को अलर्ट कर दिया गया है।

वन कर्मियों को जंगल में चमगादड़ और जंगली सुअर के मृत या बीमार मिलने पर तत्काल सूचना देने को कहा गया है। वन विभाग पूरी तरह सतर्क है। वहीं, वाइल्ड लाइफ इंस्टीट्यूट आफ इंडिया के निदेशक डॉ. वीबी माथुर के अनुसार अभी उनके संस्थान में इससे संबंधित किसी तरह का सैंपल जांच के लिए नहीं आया है।

 

क्या है निपाह वायरस

Nipah virus alert in uttarakhand by forest department
Nipah Virus

क्या है निपाह वायरस
यह इंसान तथा जानवरों में फैलने वाला नया संक्रमण है। 1998 के दौरान मलेशिया के कामपुंग सुनगेई निपाह में सबसे पहले इस वायरस की पहचान हुई। उस समय सुअरों को इसका वाहक बताया गया था।

हालांकि बाद में फैले इस वायरस का कोई वाहक नहीं पाया गया। बांग्लादेश में 2004 में यह वायरस फैला। इस बार इसका कारण संक्रमित चमगादड़ के खाए फलों का सेवन करना पाया गया। भारत में सबसे पहले यह वायरस जनवरी 2001 में सिलीगुड़ी (पश्चिम बंगाल) में फैला था जबकि अप्रैल 2007 में पश्चिम बंगाल के नादिया तक पहुंच गया था।

ऐसे फैलता है यह वायरस
प्राकृतिक वाहक (चमगादड़) : संक्रमित चमगादड़ के खाए फलों का सेवन करने वाला व्यक्ति। एनआईवी से संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने पर


 

वायरस के लक्षण

Nipah virus alert in uttarakhand by forest department
nipah virus

वायरस के लक्षण
वायरस से प्रभावित व्यक्ति को सांस लेने में दिक्कत आती है। तेज बुखार और दिमाग में जलन, आलस आना, भूल जाना, कन्फ्यूजन रहना जैसे लक्षण महसूस होते हैं। सही समय पर इलाज नहीं होने की स्थिति में संक्रमित व्यक्ति की मौत हो जाती है। संक्रमित व्यक्ति को आईसीयू में रखकर इलाज किया जाता है।

डरने की जरूरत नहीं, वायरस से निपटने को पुख्ता इंतजाम : स्वास्थ्य विभाग

वन विभाग की ओर से उत्तराखंड में निपाह वायरस को लेकर जारी अलर्ट के बीच स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि इससे डरने की कोई जरूरत नहीं है। उत्तराखंड में फिलहाल निपाह वायरस का कोई खतरा नहीं है। साथ ही स्वास्थ्य विभाग के इससे निपटने के पुख्ता इंतजाम हैं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संयुक्त निदेशक डॉ. पंकज सिंह ने बताया कि निपाह वायरस केरल में एक विशेष क्षेत्र में फैला है। वायरस को लेकर अभी कोई ट्रेवल एडवाइजरी भी नहीं जारी की गई है।

ऐसे में राज्य के लोगों को डरने की जरूरत नहीं है। डॉ. पंकज सिंह का कहना है कि अभी केंद्र सरकार की ओर से भी निपाह वायरस को लेकर किसी प्रकार के दिशा-निर्देश नहीं जारी किए गए हैं, यदि भविष्य में किसी प्रकार की गाइड लाइन जारी की जाती है तो उसी के हिसाब से एहतियाती कदम उठाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed