फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun News 9 critical care units will be opened in the state soon

Dehradun News: प्रदेश में खुलेंगी 9 क्रिटिकल केयर यूनिट, मरीजों को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा

Sun, 28 May 2023 03:36 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Sun, 28 May 2023 03:36 PM IST
सार

क्रिटिकल केयर मैनेजमेंट और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का आईसीयू में योगदान पर कार्यशाला हुई। डॉ. संजय कुमार जैन ने आईसीयू में ट्रामा मैनेजमेंट और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का महत्व बताया।

विज्ञापन
Dehradun News 9 critical care units will be opened in the state soon
मरीज - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

विस्तार

प्रदेश में जल्द ही नौ क्रिटिकल केयर यूनिट खोली जाएंगी। आमजन को बेहतर चिकित्सा और शिक्षा की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। इसके अलावा अल्मोड़ा, श्रीनगर, पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज में भी डॉक्टरों की नियुक्ति की जा रही है। यह बात दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में आयोजित सेमिनार में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहीं।

विज्ञापन

शनिवार को अस्पताल के सभागार में क्रिटिकल केयर मैनेजमेंट और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का आईसीयू में योगदान पर कार्यशाला हुई। डॉ. संजय कुमार जैन ने आईसीयू में ट्रामा मैनेजमेंट और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का महत्व बताया। हेमा सक्सेना ने इमरजेंसी में क्रिटिकल केयर की जानकारी दी। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना, डॉ. अनुराग अग्रवाल, डॉ. गौरव चोपड़ा, डॉ. केसी, डॉ. सुशील ओझा मौजूद रहे।
विज्ञापन


हल्द्वानी, दून मेडिकल कॉलेज में होगी उप प्राचार्य की नियुक्ति
स्वास्थ्य मंत्री ने दून मेडिकल कॉलेज, अस्पताल में चल रही विभिन्न स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली और प्राचार्य के कार्यकाल का ब्योरा देखा। मंत्री ने कहा, दून और हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में मरीजों का अधिक दबाव रहता है। यहां सारा काम प्राचार्य को देखना पड़ता है। ऐसे में यहां पर एक उप प्राचार्य का पद नियुक्त किया जाएगा। ताकि, कुछ काम उप प्राचार्य देख सकें और प्राचार्य को अन्य सुविधाएं देखने में मदद मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राचार्य को स्टाफ बढ़ाने के दिए निर्देश
स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पताल के स्टाफ का हाल जाना। उन्होंने कहा, अस्पताल में मरीजों की संख्या के हिसाब से स्टाफ की कमी है। उन्होंने प्राचार्य को स्टाफ बढ़ाने के निर्देश दिए। मंत्री के निर्देश के बाद निकाले गए करीब 300 संविदा कर्मचारियों को एक बार फिर से रोजगार मिलने की उम्मीद जागी है। संभवतः इन कर्मचारियों को रिक्त पदों के सापेक्ष भर्ती किया जा सकता है।


जून के पहले सप्ताह में शुरू होंगे आईसीयू
अस्पताल के डिप्टी एमएस डॉ. धनंजय डोभाल ने बताया कि नई बिल्डिंग में बने आईसीयू को अभी शुरू नहीं किया गया है। हालांकि, आईसीयू तैयार हैं। कुछ कमियां थीं, जिन्हें सुधार लिया गया है। जून के पहले सप्ताह में आईसीयू सुचारू हो जाएंगे। इससे अस्पताल में आईसीयू बेड की संख्या 100 से अधिक हो जाएगी। डॉ. डोभाल ने बताया कि नई बिल्डिंग में मेडिसिन, क्रिटिकल केयर और गाइनी आईसीयू बनकर तैयार हैं। डायलिसिस मशीन, पोर्टेबल एक्स-रे की सुविधा भी आईसीयू में ही रहेगी। वहीं, अस्पताल में लोअर आईसीयू, अपर सर्जिकल आईसीयू और कोविड आईसीयू पहले से ही चल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed