फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Nikay Chunav Uttarakhand Now Candidates Use AI to do election campaigning

Nikay Chunav: सीटी, टोपी, बिल्ला पुराना...अब है एआई का जमाना, ऐसे हो रहा चुनाव प्रचार

Mon, 13 Jan 2025 04:27 PM IST
अलका त्यागी संजय चौहान, संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संजय चौहान, संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 13 Jan 2025 04:27 PM IST
सार

निकाय चुनाव लड़वाने के लिए इस बार विभिन्न एजेंसियां खड़ी हैं। उनके पास विभिन्न तरह के पैकेज हैं। प्रत्याशी अपने बजट के हिसाब से चुनाव पैकेज चुन लें और टेंशन फ्री हो जाए।

विज्ञापन
Nikay Chunav Uttarakhand Now Candidates Use AI to do election campaigning
AI - फोटो : Freepik

विस्तार

ये नए जमाने का चुनाव है, सीटी, टोपी, बिल्ले आदि पुराने जमाने की बात हो गई, अब ये एआई का जमाना है। प्रत्याशी के चुनाव प्रचार में अब एआई मैदान में है। वीडियो कॉल के माध्यम से एआई न सिर्फ प्रत्याशी का प्रचार कर रहा है, बल्कि मात्र एक क्लिक पर मतदाता पर्ची भी निकाल रहा है।    निकाय चुनाव में प्रत्याशी प्रचार के लिए डिजिटल का प्रयोग कर रहे हैं। गली-गली में दिखने वाले झंडे, पोस्टर बैनर अब उतने नहीं हैं, बल्कि वोटर के मोबाइल पर वीडियो मैसेज पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन


निकाय चुनाव लड़वाने के लिए इस बार विभिन्न एजेंसियां खड़ी हैं। उनके पास विभिन्न तरह के पैकेज हैं। प्रत्याशी अपने बजट के हिसाब से चुनाव पैकेज चुन लें और टेंशन फ्री हो जाए। उसके बाद चुनाव लड़ाने का काम एजेंसी का है। भाजपा-कांग्रेस ही निर्दलीय प्रत्याशी भी अब इसका प्रयोग कर रहे हैं। दून में कई एजेंसियां प्रत्याशियों की मार्केटिंग में लगी हुई हैं। इसमें बूथ किट से लेकर, एआई डिजिटल प्रमोशन, सोशल मीडिया आदि पैकेज हैं। बूथ किट में बूथ बस्ते, कंप्यूटराइज मतदाता पर्ची, मतदाता सूची, न्यू वोटर लैटर आदि सुविधाएं मुहैया कराई जाती है।
विज्ञापन


National Games: सीएम धामी की प्रदेशवासियों से अपील, खिलाड़ियों के स्वागत के लिए हर घर में जलाएं दीप

विज्ञापन
विज्ञापन

एआई मोबाइल प्रिंटर से निकालेगा पर्ची
पहले मतदाता पर्ची हाथ से बनानी पड़ती थी। इसमें तीन व्यक्तियों की जरूरत पड़ती थी। दो व्यक्ति वोटर लिस्ट में मतदाता का नाम ढूंढते थे और उसके बाद एक व्यक्ति नाम की पर्ची बनाता था। मतदाता पर्ची प्रिंटिंग प्रेस में भी छपवाई जाती थी, लेकिन एआई ने इसको भी आसान कर दिया। एक एप तैयार की गई है, इस एप में पूरे वार्ड के मतदाताओं की सूची रहेगी। एक पॉकेट प्रिंटर दिया गया है, जो आपके मोबाइल से कनेक्ट रहेंगे। बस मोबाइल में एप पर मतदाता और केयर ऑफ के पहले तीन अक्षर डालने हैं, मतदाता की पूरी डिटेल एप पर दिख जाएगी, उसके बाद मोबाइल से प्रिंट करना है तो मतदाता की पर्ची बाहर निकल जाएगी। यही नहीं पर्ची के ऊपर प्रत्याशी का फोटो, उसका चुनाव चिह्न भी होगा।

एजेंसियां भी कर रहीं प्रचार 
सोशल मीडिया पर विभिन्न एजेंसियां भी प्रचार का काम कर रही हैं। यह फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स, यू-ट्यूब पर वीडियो आदि शेयर करती हैं। इसके अलावा प्रत्याशियों की प्राथमिकता भी बताती हैं।

मोबाइल में पहुंचेगी वीडियो
एआई के तहत प्रत्याशी की आवाज प्रसारित की जाएगी। वीडियो ब्रॉडकास्टिंग इसमें शामिल किया गया है। पूरे वार्ड के वोटरों के मोबाइल पर एक टेक्स्ट मैसेज, व्हाट्सएप पर एआई आधारित वीडियो पहुंच जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed