फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   nikay chunav 2018 voter name not found in voter list

निकाय चुनाव 2018: विधानसभा चुनाव में दिया वोट, लेकिन इस बार वोटर लिस्ट से पूरे परिवार का नाम गायब

Sun, 18 Nov 2018 12:57 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 18 Nov 2018 12:57 PM IST
विज्ञापन
nikay chunav 2018 voter name not found in voter list
जिला प्रशासन की लापरवाही देखने को मिली - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड नगर निकाय चुनाव के लिए राज्यभर में हो रहे मतदान में आज जिला प्रशासन की लापरवाही देखने को मिली। सैकड़ों मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से गायब मिले। इतना ही नहीं पूरे परिवार का नाम ही वोटर लिस्ट से गायब हो गया।

विज्ञापन


इनमें ज्यादातर ऐसे लोग हैं जिन्होंने लोकसभा और विधानसभा चुनावों में मतदान किया। लेकिन आज वोटर लिस्ट में नाम न होने से वह निकाय चुनाव में अपने मत का प्रयोग नहीं कर पाए।
विज्ञापन


मसूरी में निकाय चुनाव की मतदाता सूची में शहर के कई परिवारों के नाम न होने के चलते मतदान करने से वंचित रह गए हैं। जिससे मतदाताओं में स्थानीय प्रशासन के खिलाफ रोष है।

विज्ञापन
विज्ञापन

150 वर्षों से मसूरी में रह रहे मीना कपूर के परिवार का नाम भी मतदाता सूची से गायब

उत्तराखंड होटल एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संदीप साहनी ने बताया कि उनका परिवार पिछले 80 सालों से मसूरी में रह रहा है और वे लोकसभा, विधानसभा चुनाव में भी अपने मत का प्रयोग करते आये है।

लेकिन इस निकाय चुनाव में उनके परिवार का नाम मतदाता सूची में नहीं है। जिससे वे आहत हुए हैं। उन्होंने कहा कि वे ये सोचकर मतदान करने आये थे कि उनका नाम मतदाता सूची में होगा। लेकिन उन्हें मायूस होकर मतदान केंद्र से लौटने पड़ा।

वहीं पिछले करीब 150 वर्षों से मसूरी में रह रहे मीना कपूर के परिवार का नाम भी मतदाता सूची से गायब है। साहनी ने बताया कि मीना कपूर के परिवार का एक भी वोट वोटर लिस्ट में नहीं चढ़ा हुआ है। जिससे वे भी इस बार अपने मत का प्रयोग करने से वंचित रह गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed