{"_id":"5bcb395dbdec2267b36ab40d","slug":"nikay-chunav-2018-vote-counting-in-dehradun-sports-college","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकाय चुनाव 2018: स्पोर्ट्स कॉलेज में होगी निकाय चुनाव की मतगणना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकाय चुनाव 2018: स्पोर्ट्स कॉलेज में होगी निकाय चुनाव की मतगणना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 20 Oct 2018 08:10 PM IST
विज्ञापन
vote counting
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम देहरादून के मेयर व 100 वार्डों में होने वाले चुनाव के लिए इस बार महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कालेज रायपुर में स्ट्रांग रूम और मतगणना स्थल बनाया जा रहा है। यहां 18 नवंबर को मतदान के बाद सभी वार्डों की मत पेटियों को कड़ी सुरक्षा के बीच रखा जाएगा। जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर से अन्य निकायों में भी मतगणना स्थल चिन्हित करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
निर्वाचन आयोग की अधिसूचना के अनुसार 18 नवंबर को नगर निकायों के चुनाव कराए जाएंगे। नगर निगम देहरादून में मेयर व 100 वार्डों में मतदान के लिए करीब 670 मतदान केंद्र बनाए जा रहे हैं। सभी वार्डों में मत पत्रों से वोट डाले जाएंगे। मतदान की समाप्ति के बाद सभी मतदान केंद्रों से मत पेटियों को स्पोर्ट्स कॉलेज में बनाए जा रहे स्ट्रांग रूम में रखा जाएगा। 20 नवंबर को इसी स्थान पर मतगणना की जाएगी।
विज्ञापन
जिला निर्वाचन कार्यालय ने स्पोर्ट्स कालेज में मत पेटियों को रखने के लिए स्ट्रांग रूम बनाने के साथ वार्ड वार मतगणना काउंटर, बैरीकेटिंग व अन्य व्यवस्थाओं की तैयारी शुरू कर दी है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं एडीएम बीर सिंह बुदियाल ने बताया कि स्पोर्ट्स कालेज सुरक्षा की दृष्टि और यातायात को सुचारू रखने की दृष्टि से उपयुक्त है। इसके साथ ही नगर निगम ऋषिकेश, नगर पालिका डोईवाला, विकासनगर, मसूरी व हरर्बटपुर में मतगणना स्थल चिन्हित कर सभी व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन