{"_id":"5bf4e4ccbdec2269724a8cca","slug":"nikay-chunav-2018-route-diverted-for-winning-rally","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकाय चुनाव 2018: आज विजय जुलूसों के चलते कई मार्गों पर यातायात बदला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकाय चुनाव 2018: आज विजय जुलूसों के चलते कई मार्गों पर यातायात बदला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 21 Nov 2018 10:24 AM IST
विज्ञापन
जीत के बाद खुशी मनाते समर्थक
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
शहर में बुधवार को कई जलूसों के चलते कई मार्गों पर आज यातायात में परिवर्तन किया गया है। सुबह को ईद मिलादुन्नबी के जुलूस और दोपहर में गुरु सिंह सभा द्वारा नगर कीर्तन यात्रा प्रस्तावित है।
विज्ञापन
इन सबके बीच निकाय चुनाव में जीत का जुलूस निकलने की संभावना है। इस लिहाज से शहर के मुख्य मार्गों पर यातायात का दबाव रहेगा। एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने कई जुलूसाें के चलते लोगों से वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करने के साथ दुपहिया वाहनों से आने-जाने की अपील की है।
विज्ञापन
दस बजे से निकलेगा ईदमिलादुन्नबी का जुलूस
शहर में ईदमिलादुन्नबी का जुलूस बुधवार सुबह दस बजे सब्जी मंडी से शुरू होगा। जुलूस सहारनपुर चौक, अग्रसेन चौक, द्रोण कट, दून अस्पताल चौक और बुद्ध चौक होते हुए रेंजर्स ग्राउंड में समाप्त होगा।
विज्ञापन
दोपहर एक बजे शुरू होगी नगर कीर्तन यात्रा
श्री गुरु सिंह सभा की अगुवाई में नगर कीर्तन यात्रा दोपहर एक बजे पटेलनगर स्थित गुरुद्वारे से शुरू होगी, जो सहारनपुर चौक, तहसील चौक, दर्शन लाल चौक, पलटन बाजार, धामावाला बाजार होते हुए आढ़त बाजार स्थित गुरुद्वारे पर संपन्न होगी।
यह रहेगी मार्ग परिवर्तन की योजना
- नगर कीर्तन यात्रा के पटेलनगर स्थित गुरुद्वारे से शुरू होने के बाद निरंजनपुर मंडी से यातायात को कमला पैलेस की तरफ भेजा जाएगा।
- कीर्तन यात्रा के सहारनपुर चौक पर आने पर बल्लीवाला के यातायात को बल्लूपुर चौक की तरफ भेजा जाएगा।
- यात्रा के अग्रसेन चौक पहुंचने पर सीएमआई की तरफ से आने वाले वाहन एमकेपी और रेसकोर्स की तरफ भेजे जाएंगे।
- कीर्तन यात्रा का अगला हिस्सा दर्शनलाल चौक पहुंचने पर बुद्ध चौक से यातायात लैंसडौन चौक की ओर भेजा जाएगा।
- नगर कीर्तन यात्रा के आढ़त बाजार गुरुद्वारे पर आने के बाद यातायात को कुछ समय रोकने के बाद निकाला जाएगा।
यह रहेगी सिटी बस व्यवस्था
- नगर कीर्तन यात्रा के दौरान क्लेमेंटटाउन से आने वाली सिटी बसों को निरंजनपुर मंडी से बल्लूपुर चौक की तरफ भेजा जाएगा।
- सीमाद्वार और नालापानी रूट की बसें बल्लीवाला से बल्लूपुर की तरफ जाएंगी।
- जौलीग्रांट और केदारपुरम की सिटी बसें सीएमआई से एमकेपी चौक और बुद्ध चौक से निकाली जाएंगी।