{"_id":"5bf4e9b9bdec227eda03214b","slug":"nikay-chunav-2018-result-change-of-luck-after-change-party","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकाय चुनाव 2018 : पाला बदलते ही बदल गई किस्मत, एक बदलाव बना जीत का कारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकाय चुनाव 2018 : पाला बदलते ही बदल गई किस्मत, एक बदलाव बना जीत का कारण
जूही प्रजापति, अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 21 Nov 2018 10:44 AM IST
विज्ञापन
BJP
- फोटो : BJP
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निगम चुनाव में कुछ प्रत्याशियों की किस्मत पाला बदलते ही बदल गई। कांग्रेस से भाजपा में आए प्रत्याशी अपनी जीत का कारण पार्टी में बदलाव को बता रहे हैं। मंगलवार को परिणाम सामने आए तो हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए प्रत्याशियों का कहना है कि भाजपा का दामन थामने से जीत मिली है।
विज्ञापन
भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र पाल सिंह ने रेसकोर्स उत्तर वार्ड 20 से पार्षद पद का चुनाव जीता। उन्होंने चुनाव से ठीक पहले भाजपा का दामन थामा था। भाजपा ने उन पर भरोसा जताते हुए टिकट दे दिया था।
विज्ञापन
2013 में कांग्रेस से पार्षद का चुनाव हारने वाले देवेंद्र पाल सिंह काफी उत्साहित नजर आए। उन्होंने कहा कि इस जीत का श्रेय वह जनता और भाजपा को देते हैं। इसके साथ ही उनका कई सालों का पार्षद बनने का सपना पूरा हो गया। उधर, एमकेपी वार्ड 21 से भाजपा प्रत्याशी रोहन चंदेल भी अपनी जीत से बेहद खुश हैं। रोहन ने भी चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामा था।
विज्ञापन
पाला बदलने के बाद यह हारे
बीना बिष्ट तीन बार कांग्रेस में रहते वार्ड 35 श्रीदेवसुमन नगर से चुनाव जीतती आ रहीं थीं, लेकिन इस बार उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया। उनके इस फैसले पर जनता ने मुहर नहीं लगाई और उन्हें कांग्रेस की संगीता गुप्ता ने 64 वोटों से हरा दिया।