फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   nikay chunav 2018 former mla create problem for bsp

निकाय चुनाव 2018: यहां पूर्व विधायक की वजह से बढ़ीं बसपा प्रत्याशी की मुश्किलें

Wed, 24 Oct 2018 03:55 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंगलौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंगलौर Updated Wed, 24 Oct 2018 03:55 PM IST
विज्ञापन
nikay chunav 2018 former mla create problem for bsp
बसपा प्रतीक

बसपा से पूर्व विधायक सरवत करीम अंसारी से पार्टी प्रत्याशी जुल्फिकार अंसारी की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। समर्थक को टिकट नहीं दिए जाने से नाराज पूर्व बसपा विधायक सरवत करीम अंसारी ने पार्टी के विरुद्ध बिगुल बजा दिया है।

विज्ञापन


बसपा के पूर्व विधायक सरवत करीम अंसारी निकाय चुनाव में पालिका अध्यक्ष पद के लिए अपने समर्थक डॉक्टर शमशाद के लिए टिकट मांग रहे थे, लेकिन बसपा ने आखिरी क्षणों में जुल्फिकार अंसारी को प्रत्याशी घोषित कर दिया था। जिसके बाद पूर्व विधायक खेमे में नाराजगी का माहौल बना हुआ है। कार्यालय पर पूर्व विधायक ने अपने समर्थकों के साथ एक बैठक की। जिसमें बड़ी संख्या में उनके समर्थक मौजूद रहे।

विज्ञापन

 

पूर्व विधायक ने कहा कि उन्होंने हमेशा पार्टी के प्रति वफादारी से काम किया है। टिकट दिए जाने के आश्वासन के बावजूद टिकट नहीं दिया गया। उन्होंने अपने समर्थकों से कहा की पार्टी ने उन्हें ठुकरा दिया है। अब समर्थक उनके प्रत्याशी को जीता कर उनका सम्मान कायम रख सकते हैं। पूर्व विधायक ने लोगों से भावुक अपील करते हुए कहा कि उनके प्रत्याशी को जिताकर लोगों को उनकी लाज रखनी होगी। पूर्व विधायक द्वारा अपना प्रत्याशी उतार देने के बाद बसपा के अधिकृत प्रत्याशी की दिक्कतें बढ़ गई हैं ।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed