फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   nikay chunav 2018 congress will fight for dehradun slums

निकाय चुनाव से पहले गरमाया माहौल, अब बस्तियों के लिए कानूनी लड़ाई लड़ेगी कांग्रेस

Sat, 03 Nov 2018 06:17 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 03 Nov 2018 06:17 PM IST
विज्ञापन
nikay chunav 2018 congress will fight for dehradun slums
प्रेस वार्ता के दौरान राजकुमार व अन्य - फोटो : अमर उजाला

नगर निकाय चुनाव के लिए धीरे-धीरे गरमाते माहौल के बीच कांग्रेस ने शनिवार को फिर कहा कि बस्तियों के लिए वह कानूनी लड़ाई लड़ने में पीछे नहीं हटेगी। पार्टी ने कहा है कि तीन महीने के भीतर नदी किनारे अतिक्रमण हटाने के मामले में सरकार की पैरवी कमजोर रही है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने शनिवार को संयुक्त प्रेस कान्फ्रेंस करके कहा कि सरकार की मंशा में शुरू से खोट दिखाई दे रहा है। 

विज्ञापन


नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस बस्तियों के मालिकाना हक को मुद्दा बनाने के लिए जोर लगा रही है। हाईकोर्ट के ताजा आदेश का संदर्भ लेते हुए कांग्रेस ने शनिवार को सरकार पर हमला बोला। हरीश रावत सरकार के जमाने में बनी मलिन बस्ती सुधार समिति के अध्यक्ष और पूर्व विधायक राजकुमार ने भाजपा को बस्ती विरोधी बताया। उन्होंने कहा कि हरीश रावत सरकार के जमाने में बस्तियों में रहने वालों को मालिकाना हक देने के लिए एक्ट बनाया गया था। मगर त्रिवेंद्र सरकार अध्यादेश लेकर आ गई।
विज्ञापन


इन स्थितियों के बीच, हाईकोर्ट ने एक बार फिर आदेश दिया है, जिसमें सरकार की कमजोर पैरवी के दर्शन हुए हैं। बस्तियों के ऊपर फिर से खतरा मंडरा रहा है। कांग्रेस बस्तियों को उजड़ने नहीं देगी। इस संबंध में हाईकोर्ट की डबल बेंच से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक जाने की जरूरत होगी, तो वहां जाया जाएगा। पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट ने कहा कि सरकार के बस्तियों को उजाड़ने के मंसूबे पूरे नहीं होने दिए जाएंगे। प्रेस कांफ्रेंस में महानगर अध्यक्ष लाल चंद्र शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता गरिमा दसौनी, प्रदेश सचिव दीप वोहरा, नीनू सहगल भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेयर को वित्तीय ताकत दिलाएगी कांग्रेस
कांग्रेस ने कहा है कि नगर निकाय चुनाव में पार्टी प्रत्याशी जीते, तो नगर निगमों में मेयर को वित्तीय ताकत दिलाई जाएगी। पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट ने कहा कि कि नगर निगमों में सारी वित्तीय ताकत नगर आयुक्त में निहित है। मेयर के पास कोई वित्तीय अधिकार नहीं है। यह स्थिति चुने हुए जनप्रतिनिधियों के लिहाज से उचित नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed