{"_id":"6a3eaac02934da4cf9016c83","slug":"nihang-sikh-dispute-barricades-removed-from-kulhal-check-post-following-talks-with-nihangs-traffic-restored-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Vikasnagar: निहंगों से वार्ता के बाद कुल्हाल चेक पोस्ट से बैरिकेड हटाए, बहाल हुआ यातायात, घंटों बाद मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Vikasnagar: निहंगों से वार्ता के बाद कुल्हाल चेक पोस्ट से बैरिकेड हटाए, बहाल हुआ यातायात, घंटों बाद मिली राहत
Fri, 26 Jun 2026 10:14 PM IST
Alka Tyagi
संवाद न्यूज एजेंसी, हरबर्टपुर(देहरादून)
संवाद न्यूज एजेंसी, हरबर्टपुर(देहरादून)
Published by: Alka Tyagi
Updated Fri, 26 Jun 2026 10:14 PM IST
सार
प्रशासन, पुलिस और निहंग सिखों के बीच हुई वार्ता के शांति व्यवस्था बहाल हो गई थी। उसके बाद पुलिस की ओर से चेक पोस्ट से बैरिकेड हटा दिए गए।
विज्ञापन
कुल्हाल बॉर्डर से हटाए बैरिकेड
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बृहस्पतिवार रात को निहंग सिखों का जत्था कुल्हाल चेक पोस्ट बैरिकेड तोड़कर राज्य सीमा में दाखिल हो गया था। जत्थे को समझा बुझाकर वापस भेजने के बाद चेक पोस्ट पर फिर से बैरिकेडिंग कर दी गई थी। शुक्रवार सुबह कई निजी और सार्वजनिक परिवहन वाहन चेक पोस्ट पर फंस गए। कड़ी धूप के बीच लोग पैदल ही बैरिकेडिंग के किनारे से निकलकर आवागमन करते रहे। खासकर महिलाओं और छोटे बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दोपहर करीब 2.40 पर बैरिकेड को हटाया गया, जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
बैरियर तोड़ उत्तराखंड में किया प्रवेश: अज्ञात निहंग सिखों पर हत्या के प्रयास समेत गंभीर आरोपों में FIR दर्ज
विज्ञापन
हालांकि कुल्हाल चेक पोस्ट पर बैरिकेडिंग के बाद लोगों पर नए पुल से बल्लूपुर-पांवटा राष्ट्रीय राजमार्ग से आवागमन करने का विकल्प था। लेकिन सुबह चेक पोस्ट पर बैरिकेडिंग के कारण पुराने पुल से गुजरने वाले वाहनों के पहिए थम गए। पुल पर कई निजी और छोटे-बड़े यात्री वाहन भी फंसे हुए थे। अधिकतर वाहन दोनों राज्यों के बीच दैनिक आवाजाही करने वाले कर्मचारियों, फैक्ट्री में काम करने वाले कर्मियों और अन्य लोगों के थे।
विज्ञापन
प्रशासन, पुलिस और निहंग सिखों के बीच हुई वार्ता के शांति व्यवस्था बहाल हो गई थी। उसके बाद पुलिस की ओर से चेक पोस्ट से बैरिकेड हटा दिए गए। पुलिसकर्मियों ने यातायात सुचारू कराया। सुरक्षा की दृष्टि से चेक पोस्ट पर कुछ-कुछ दूरी पर पुलिस बल और पैरामिलिट्री फोर्स तैनात रही।