{"_id":"5bf6d424bdec2241950dbd8e","slug":"night-stay-service-start-in-jim-corbett-national-park","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉर्बेट नेशनल पार्क में पर्यटकों को मिलेगी रात्रि विश्राम की सुविधा, पहले दिन पहुंचे 125 पर्यटक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉर्बेट नेशनल पार्क में पर्यटकों को मिलेगी रात्रि विश्राम की सुविधा, पहले दिन पहुंचे 125 पर्यटक
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल)
Updated Fri, 23 Nov 2018 08:52 AM IST
विज्ञापन
कॉर्बेट नेशनल पार्क
- फोटो : अमरउजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कॉर्बेट नेशनल पार्क में पर्यटकों के रात्रि विश्राम की व्यवस्था बृहस्पतिवार से शुरू हो गई है। पहले दिन रात्रि विश्राम के लिए पार्क में करीब 125 पर्यटकों ने प्रवेश किया। इसमें दो विदेशी पर्यटक और पांच वरिष्ठ पर्यटक थे।
विज्ञापन
इस साल कॉर्बेट पार्क में पर्यटकों के रात्रि विश्राम पर लगाई गई रोक के खिलाफ पर्यटन कारोबारी आंदोलन कर रहे थे। मामले में बृहस्पतिवार से रात्रि विश्राम की रोक को हटाने के आदेश के बाद पार्क में 125 पर्यटकों ने प्रवेश किया।
विज्ञापन
इसमें 80 भारतीय पर्यटक, 3 बच्चों के अलावा 2 विदेशी पर्यटक और 5 वरिष्ठ पर्यटक ढिकाला जोन में गए। बिजरानी, ढेला, झिरना में 35 पर्यटकों ने प्रवेश किया। इन जोनों में पार्क प्रशासन ने जिप्सी चालकों के रहने के लिए अलग से व्यवस्था की है।
विज्ञापन