फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   NIA team reached abdul samad house in roorkee

अब्दुल समद को लेकर उसके घर पहुंची एनआईए टीम, बेटे को देख पिता की आंखें भर आईं

Mon, 12 Feb 2018 01:02 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुड़की/मंगलौर
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुड़की/मंगलौर Updated Mon, 12 Feb 2018 01:02 AM IST
विज्ञापन
NIA team reached abdul samad house in roorkee

हवाला कारोबार में संलिप्तता के आरोप में गिरफ्तार लंढौरा क्षेत्र के बुक्कनपुर निवासी अब्दुल समद को लेकर रविवार को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) टीम उसके गांव पहुंची। घर की तलाशी के दौरान टीम ने एक डायरी और कई कागजात कब्जे में लिए।

विज्ञापन


टीम ने आरोपी के पिता और परिजनों से पहले घर में पूछताछ की। इसके बाद टीम सभी को लेकर लंढौरा चौकी पहुंची। यहां भी सभी से घंटों पूछताछ की गई। इसके बाद टीम आरोपी के मामा के घर देवबंद पहुंची और जानकारी जुटाकर लौट गई।
विज्ञापन


बुक्कनपुर निवासी अब्दुल समद को एनआईए ने दो फरवरी को घर से ही हिरासत में लिया था। दिल्ली में पूछताछ के बाद अब्दुल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे तिहाड़ जेल भेज दिया था। इसी बीच, टीम ने कोर्ट से अब्दुल को छह दिन की रिमांड पर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को टीम भारी पुलिस बल के साथ उसे लेकर बुक्कनपुर गांव पहुंची। इनके पहुंचते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। सभी ग्रामीण अब्दुल के घर की ओर दौड़ पड़े। हालांकि, इस दौरान एनआईए टीम ने कुछ भी बताने से इंकार किया।

टीम ने अब्दुल के घर से चंडीगढ़ रोडवेज बस की टिकट समेत एक डायरी बरामद की। इसके बाद टीम अब्दुल और उसके परिजनों को लेकर लंढौरा चौकी पहुंची। यहां भी टीम ने करीब तीन घंटे तक सभी से पूछताछ की। इसके बाद टीम अब्दुल समद को लेकर दिल्ली लौट गई।

बेटे को देखकर पिता की आंखें भर आईं

NIA team reached abdul samad house in roorkee

बेटे को देखकर पिता की आंखें भर आईं
अब्दुल समद को लेकर जैसे ही एनआईए की टीम बुक्कनपुर गांव पहुंची तो परिजन और ग्रामीण अवाक रहे गए। बेटे को पुलिस से घिरा देखकर पिता राशिद की आंखें भर आईं। राशिद ने कहा कि उसका बेटा आतंकी नहीं है।

वह एक सीधा-सादा मजदूर है। बेटे को तो हवाला क्या होता है, इसका भी पता नहीं। बकौल राशिद, हां, यह सच है कि मेरा बेटा विदेशों में रह रहे स्थानीय और आसपास गांव के लोगों के बच्चों से आ रही रकम को पांच माह से उनके परिजनों तक पहुंचा रहा था, लेकिन उसे नहीं पता था कि यह कोई गुनाह है।

पिता ने टीम को उन सभी लोगों के नाम बताए, जिन लोगों तक पैसा पहुंचाया गया। वहीं, अब्दुल के पड़ोसियों को भी विश्वास नहीं है कि खेतों में काम करने वाला अब्दुल किसी आतंकी गतिविधियों में संलिप्त हो सकता है।

यह है आरोप

NIA team reached abdul samad house in roorkee

यह है आरोप
सऊदी अरब से हवाला के जरिए प्राप्त रकम को आतंकी फंडिंग के लिए जारी करने के आरोप में अब्दुल समद को गिरफ्तार किया गया है। हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि रकम को अब्दुल ने जिन लोगों को दिया है, उसका इस्तेमाल क्या वाकई में देश विरोधी गतिविधियों के लिए हुआ है या नहीं।

मंगलौर में नहीं हुआ अब्दुल का मेडिकल
लंढौरा पुलिस चौकी में पूछताछ के बाद एनआईए टीम मंगलौर कोतवाली पहुंची और फिर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र। स्वास्थ्य केंद्र में टीम ने अब्दुल का मेडिकल कराने की बात की, लेकिन चिकित्सक नहीं होने से टीम रुड़की सिविल अस्पताल पहुंची। मेडिकल कराने के बाद टीम लौट गई।

डायरी में लिखी थी रकम देने की बात
एनआईए टीम ने अब्दुल के घर पहुंचकर तलाशी ली। इस दौरान टीम को उसके घर से एक डायरी मिली, जिसमें उन लोगों के नाम और मोबाइल नंबर लिखे हुए थे, जिन्हें अब्दुल समद ने हवाला के जरिए रकम मुहैया कराई थी। इसके अलावा, टीम ने चंडीगढ़ के टिकट भी बरामद किए। इस बाबत अब्दुल समद के पिता राशिद से भी पूछताछ की गई। राशिद ने बताया कि जिन लोगों को रकम दी गई है उनका नाम डायरी में लिखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed