{"_id":"5bd0492abdec22693032fd04","slug":"nhm-contract-worker-protest-in-new-tehri","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुवार को काला फीता बांधकर विरोध जताएंगे एनएचएम कर्मी, यह है वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुवार को काला फीता बांधकर विरोध जताएंगे एनएचएम कर्मी, यह है वजह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई टिहरी
Updated Wed, 24 Oct 2018 03:58 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) में कार्यरत संविदा कर्मी वेतन विसंगतियां दूर करने, समान कार्य के लिए समान वेतन देने, संविदा कर्मियों को नियमित करने और मानव संसाधन पॉलिसी लागू करने की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को काला फीता बांध कर विरोध जताएंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि वह सरकार से मांगों के निराकरण की मांग लंबे समय से करते आ रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। जिससे संविदा में कार्यरत 4000 कर्मचारियों को आंदोलन करने को मजबूर होना पड़ रहा है। एनएचएम के प्रदेश अध्यक्ष सुनील भंडारी ने कहा कि मांगों को लेकर देशभर के एनएचएम कर्मियों ने बृहस्पतिवार को हड़ताल पर रहने का आह्वान किया था।
विज्ञापन
लेकिन प्रदेश में निकाय चुनाव आचार संहिता के कारण सभी संविदा कर्मी काला फीता बांधकर विरोध दर्ज करेंगे। इसके बाद भी सरकार मांगों पर कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं करती है तो आचार सहिंता समाप्त होने के बाद आंदोलन तेज किया जाएगा।
विज्ञापन