फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   NH 707 A remained closed due to torrential rains in Mussoorie, hundreds of vehicles stuck in the jam

Dehradun News: मसूरी में मूसलाधार बारिश से एनएच 707 ए पौने दो घंटे रहा बंद, जाम में फंसे सैकड़ों वाहन

Sun, 02 Jul 2023 01:47 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jul 2023 01:47 AM IST
विज्ञापन
NH 707 A remained closed due to torrential rains in Mussoorie, hundreds of vehicles stuck in the jam
शनिवार को मसूरी में मूसलाधार बारिश मुसीबत बनकर बरसी। शाम को जेपी बैंड के पास मलबा आने से एनएच 707 ए करीब पौने दो घंटे बंद रहा। इससे सैकड़ों वाहन फंसे रहे। दोनों तरफ कई किमी लंबी वाहनों का लाइन लग गई। मलबा हटाए जाने के बाद यातायात सुचारु होने के बाद भी पर्यटकों और स्थानीय लोगों को जाम से जूझना पड़ा। वहीं, कैंपटी रोड और मसूरी-देहरादून मार्ग पर कई जगहों पर मलबा आने से यातायात बाधित रहा।
विज्ञापन

शनिवार सुबह से ही शहर में बारिश और कोहरे की धुंध रही। दोपहर में झमामझ बारिश हुई। लेकिन शाम को अचानक भारी बारिश हो गई। इससे शहर में कई जगहों जलभराव हुआ। पहाड़ों से मलबा गिरकर सड़कों पर आने लगा। त्यूणी-चकरौता-मलेथा हाइवे 707 ए पर जेपी बैंड के पास शाम करीब साढ़े पांच बजे भारी मलबा आ गया। करीब पौने दो घंटे तक यातायात बंद रहा। मलबा हटाए जाने तक हाइवे के दोनों तरफ लंबा जाम लग गया। जिसमें पर्यटक और स्थानीय लोगों के सैकड़ों वाहन फंसे रहे। स्थानीय निवासी संजीव प्रसाद कवि ने बताया कि सड़क पर मलबा का ढेर लग गया। शाम करीब सवा सात बजे मलबा हटाए जाने के बाद यातायात सुचारू हो सका। एनएच 707 ए के एई अनिल बिष्ट ने बताया कि एनएच बंद होने की सूचना पर तत्काल जेसीबी भेजकर मलबा हटाकर यातायात बहाल किया गया।
विज्ञापन

मसूरी-देहरादून और कैंपटी रोड पर भी कई जगहों पर पहाड़ों से मलबा और पत्थर गिरने से यातायात बाधित रहा। इससे सड़कों पर जाम लगा। नगर पालिका रोड में एक सूखा पेड़ टूटकर होटल की छत पर गिर गया। हालांकि, इससे बड़ा नुकसान नहीं हुआ। बारिश होने शहर में लोगों को भी जूझना पड़ा। कई इलाकों में बारिश का पानी लोगों के घरों और दुकानों में घुस गया। सड़कों के गड्डों में पानी भरने से वाहन चालकों को आवागन में परेशानी झेलनी पड़ी। मूसाधार बारिश से गांधी चौक, कैंपटी रोड, मैसानिक लॉज, बस अड्डे, भगत सिंह चौक, लंढौर सहित कई जगहों पर जाम लगा। सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए। पुलिस कर्मी बारिश में छाता लेकर जाम खुलवाने जूझते रहे। बारिश के बाद मौसम में ठंडक लौट आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------------
वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे लटका
हाथी पांव के पास एक पर्यटक का वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे लटक गया। हालांकि, वाहन में सवार किसी को चोट नहीं आई। शहर कोतवाल शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि हाथी पांव मार्ग पर पर्यटक का वाहन ऊपर सड़क से नीचे वाली सड़क के बीच लटक गया। वाहन में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed