{"_id":"59a066a84f1c1bcc4c8b45da","slug":"next-two-days-danger-for-five-district-of-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट, पहाड़ के इन पांच जिलों को खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट, पहाड़ के इन पांच जिलों को खतरा
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 25 Aug 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानसून की बारिश ने उत्तराखंड में परेशानियां खड़ी कर दी है। आए दिन बारिश से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। वहीं मौसम विभाग ने प्रदेश के पांच जिलों में अगले 48 घंटे में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
बारिश की वजह से कई जगहों पर भूस्खलन की भी आशंका है। शुक्रवार को प्रदेशभर में बादल छाए रहे। कई जगहों पर मध्यम बारिश भी हुई। राजधानी में भी सुबह से करीब तीन घंटे तक बारिश हुई। बारिश की वजह से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन
हालांकि दोपहर बाद तेज धूप की वजह से फिर गर्मी बढ़ गई। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि प्रदेश के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि शनिवार को प्रदेशभर में बादल छाए रहेंगे। कई जगहों पर बारिश भी हो सकती है।
विज्ञापन