फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   New Year's celebration will be able to be celebrated with maximum 100 people in Doon

अधिकतम 100 लोगों के साथ मना सकेंगे नए साल का जश्न

Sat, 25 Dec 2021 12:21 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
New Year's celebration will be able to be celebrated with maximum 100 people in Doon
देहरादून। राजधानी दून में ओमिक्रॉन की दस्तक के साथ जिला प्रशासन ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। जिले में अब किसी भी आयोजन में अधिकतम 100 लोग ही जमा हो सकेंगे। इसमें नए साल का जश्न भी शामिल है। खास बात यह है कि होटल में केवल उन्हीं लोगों को प्रवेश मिलेगा, जिन्होंने पहले से बुकिंग करवा रखी है। जिलाधिकारी डॉ. आर राजेश कुमार ने शुक्रवार को इसके आदेश जारी किए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी डॉ. राजेश ने बताया कि डब्ल्यूएचओ ने कोविड-19 के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन को वेरिएंट ऑफ कंसंर्न (वीओसी) घोषित किया है। यह बेहद तेजी से फैलने की क्षमता रखता है। भारत सरकार के सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने ऑमिक्रॉन की प्रभावी रोकथाम के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने बताया कि ओमिक्रॉन की रोकथाम को देखते हुए क्रिसमस और नव वर्ष के मौके के लिए एसओपी जारी की गई है।
विज्ञापन

इसके अनुसार नव वर्ष का कार्यक्रम सादे रूप से ही मनाया जाएगा। जिसमें अधिकतम 100 लोग ही शामिल हो सकेंगे। होटल स्वामियों को कमरों और परिसर को नियमित रूप से सैनिटाइज करना होगा। दिशा-निर्देशों के उल्लंघन पर संबंधित होटल स्वामी की व्यक्तिगत जिम्मेदारी निर्धारित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अन्य राज्य से आ रहे पर्यटकों को आने से 72 घंटे पहले की निगेटिव आरटीपीसीआर रिपोर्ट या डबल डोज वैक्सीनेशन का प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य होगा। संक्रमण रोकथाम के लिए सभी आयोजित कार्यक्रम अधिकतम रात 10 बजे तक ही किए जा सकेंगे। उन्होंने बताया कि माइक्रो कंटेनमेंट जोन में किसी भी तरह के आयोजन संबंधी गतिविधियां पूरी तरह वर्जित होंगी। जिला देहरादून के निवासियों व पर्यटकों द्वारा सार्वजनिक स्थलों व कार्य स्थलों पर अनिवार्य रूप से मास्क पहनना होगा। उन्हें सामाजिक दूरी का भी कड़ाई से अनुपालन करना होगा। ऐसा न करने पर आपदा प्रबंधन के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed