फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   New Year celebrations prove costly, licenses of 101 people to be revoked

Dehradun News: नए साल का जश्न पड़ा भारी, निरस्त होंगे 101 लोगों के लाइसेंस

Fri, 02 Jan 2026 07:29 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jan 2026 07:29 PM IST
विज्ञापन
New Year celebrations prove costly, licenses of 101 people to be revoked
-परिवहन मुख्यालय के निर्देश पर प्रदेशभर में तीन दिन चला अभियान
विज्ञापन


-नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ बड़े स्तर पर हुई कार्रवाई

अमर उजाला ब्यूरो

देहरादून। नशे में वाहन चलाकर नए साल का जश्न मनाना भारी पड़ गया। प्रदेशभर में 101 लोगों के ड्राइविंग लाइसेंस परिवहन विभाग निरस्त करने जा रहा है। वहीं, इनके वाहनों को सीज किया जा चुका है।

परिवहन मुख्यालय के निर्देश पर प्रदेशभर में परिवहन विभाग ने 30-31 दिसंबर और एक जनवरी को विशेष अभियान चलाया था। जिसके तहत दिन-रात परिवहन विभाग के विशेष दल, प्रवर्तन दल, एआरटीओ की टीमें सड़कों पर तैनात थीं। शराब पीकर वाहन चलाने वालों की जांच के लिए पूर्व में ही मुख्यालय ने 45 एल्कोमीटर उपलब्ध कराए थे, जिनसे जांच की गई।
विज्ञापन

जांच के दौरान प्रदेशभर में 101 लोग शराब पीकर वाहन चलाते पकड़े गए। इन्हें पुलिस को सौंपने के साथ ही वाहनों को सीज कर दिया गया। उप परिवहन आयुक्त शैलेश कुमार तिवारी ने बताया कि देहरादून संभाग में सर्वाधिक 58, हल्द्वानी संभाग में 31, पौड़ी संभाग में 11 और अल्मोड़ा संभाग में एक ड्राइवर पकड़ा गया। इन सभी का लाइसेंस निरस्त करने की प्रक्रिया अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---

26 हजार लोगों ने आरसी में अपडेट कराए मोबाइल नंबर

परिवहन मुख्यालय ने प्रदेशभर में वाहनों की रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (आरसी) में मोबाइल नंबर अपडेट करने का अभियान चलाया हुआ है। करीब एक माह में 26 हजार से अधिक लोगों ने अपने मोबाइल नंबर अपडेट कराए हैं। परिवहन मुख्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक, आधार बेस्ड वेरिफिकेशन 20,061 लोगों ने कराया है जबकि आरटीओ कार्यालयों में पहुंचकर 6,831 लोगों ने अपने मोबाइल नंबर अपडेट कराए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed