फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   New Year 2024 Tourists and local people of Uttarakhand drank 30 crore Rupees liquor

New Year 2024: खूब बंटे वन डे बार लाइसेंस, 30 करोड़ की शराब गटक गए उत्तराखंड आए पर्यटक और स्थानीय लोग

Mon, 01 Jan 2024 11:20 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 01 Jan 2024 11:20 PM IST
सार

Uttarakhand News: नए साल की पूर्व संध्या पर ही प्रदेशभर में करीब 30 करोड़ रुपये की शराब बिक्री हुई। यह आंकड़ा केवल अंग्रेजी शराब की बिक्री का बताया जा रहा है।

विज्ञापन
New Year 2024 Tourists and local people of Uttarakhand drank 30 crore  Rupees liquor
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नए साल के स्वागत में उत्तराखंड में आए सैलानी और स्थानीय लोग करीब 30 करोड़ रुपये की शराब गटक गए। इस दौरान वन डे बार लाइसेंस भी खूब बांटे गए। आबकारी विभाग ने पूरे 10 दिनों तक अनुमति के लिए पोर्टल को 24 घंटे चालू रखा। इस दरम्यान कुल 329 वन डे बार लाइसेंस स्वीकृत किए गए। इससे आबकारी विभाग की भी खूब चांदी हुई। सबसे ज्यादा बार लाइसेंस राजधानी देहरादून में 208 लोगों को दिए गए।

विज्ञापन


दरअसल, उत्तराखंड के कई पर्यटन स्थलों पर नए साल 2024 के स्वागत के लिए विभिन्न तैयारियां की गईं थीं। होटल, रेस्टोरेंट, रिजॉर्ट आदि सभी जगह अच्छी खासी बुकिंग रही। झील नगरी नैनीताल, पहाड़ों की रानी मसूरी, अल्मोड़ा, रानीखेत आदि जगहों पर बड़े-बड़े आयोजन किए गए थे। इन आयोजनों में भाग लेने के लिए दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के तमाम शहरों से लोगों ने उत्तराखंड का रुख किया था।
विज्ञापन


New Year 2024: देहरादून-मसूरी रोड पर लगा छह किमी लंबा जाम, घंटों फंसे रहे जश्न मनाकर लौट रहे पर्यटक, तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व संध्या से पहले भी कारोबारियों ने खूब वनडे बार लाइसेंस लिए
आबकारी विभाग ने भी इस मौके को भुनाने की दस दिन पहले से ही तैयारियां कर ली थी। इस बार आम तौर पर वन डे बार लाइसेंस पर पाबंदी थी। लेकिन, खास मौकों के लिए यह जारी रहा। नए साल की पूर्व संध्या से पहले भी कारोबारियों ने खूब वनडे बार लाइसेंस लिए।

आबकारी विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 20 दिसंबर से 31 दिसंबर तक प्रदेश में कुल 329 वन डे बार लाइसेंस जारी किए गए। इनमें देहरादून में 208, नैनीताल में 82, हरिद्वार में पांच, अल्मोड़ा में आठ, पौड़ी में 13, टिहरी में 10 वन डे बार की अनुमति दी गई। इससे आबकारी विभाग की आय में भी अच्छा खासा इजाफा होने की उम्मीद है।

अधिकारियों के अनुमान के अनुसार नए साल की पूर्व संध्या पर ही प्रदेशभर में करीब 30 करोड़ रुपये की शराब बिक्री हुई। यह आंकड़ा केवल अंग्रेजी शराब की बिक्री का बताया जा रहा है। जबकि, देसी मदिरा की बिक्री इससे अलग बताई जा रही है।

तस्करी रोकने को पुलिस के साथ रहा समन्वय
इस मौके पर आमतौर पर देखा जाता है कि आसपास के राज्यों से शराब तस्करी बढ़ जाती है। लेकिन, इस बार इस तरह की खबरें बेहद कम आईं। हालांकि, एकाध जगह आबकारी और पुलिस विभाग ने कार्रवाई कीं। आबकारी आयुक्त हरिचंद सेमवाल ने बताया कि इस बार प्रदेश के एंट्री प्वाइंट और निर्धारित ड्यूटी स्थलों पर प्रवर्तन की टीमें लगाई गईं थी। पहले से अधिक चौकसी के कारण बाहरी राज्यों से तस्करी पर अंकुश लग पाया। इस दरम्यान पुलिस ने भी तमाम जगहों पर वाहनों की चेकिंग का अभियान चलाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed