फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   New traffic corridor Rishikesh and Dehradun 15 KM long four lane elevated road will be built Lachhiwala Raipur

Rishikesh: लच्छीवाला से रायपुर के बीच बनेगी 15 किमी लंबी फोरलेन एलिवेटेड रोड, यहां मिलेगा नया ट्रैफिक कॉरिडोर

Thu, 11 Jun 2026 11:36 AM IST
Renu Saklani राजीव खत्री, संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
राजीव खत्री, संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: Renu Saklani Updated Thu, 11 Jun 2026 11:36 AM IST
सार

ऋषिकेश-देहरादून के बीच नया ट्रैफिक कॉरिडोर मिलेगा। सर्वे और डीपीआर के लिए एक करोड़ मंजूर किए गए हैं।

विज्ञापन
New traffic corridor Rishikesh and Dehradun 15 KM long four lane elevated road will be built Lachhiwala Raipur
एलिवेटेड रोड (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

राजधानी क्षेत्र में बढ़ते यातायात दबाव को कम करने और वैकल्पिक संपर्क मार्ग विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल शुरू होने जा रही है। लच्छीवाला से रायपुर स्थित महाराणा प्रताप चौक तक लगभग 15 किलोमीटर लंबी फोरलेन एलिवेटेड रोड के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है।

विज्ञापन


परियोजना के प्रथम चरण में सर्वेक्षण और विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने के लिए एक करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। लोनिवि का कहना है कि इस वर्ष के अंत तक सर्वे कार्य पूर्ण कर डीपीआर भी तैयार कर ली जाएगी।
विज्ञापन

 

प्रमुख मार्गों पर वाहनों का दबाव
लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) ने इस परियोजना का प्रस्ताव शासन को भेजा था। प्रस्तावित एलिवेटेड रोड का निर्माण रिंग रोड की तर्ज पर सौंग नदी के किनारे किया जाएगा। यह मार्ग आबादी वाले क्षेत्रों से दूर ग्रीन बेल्ट में विकसित किया जाएगा, जिससे पर्यावरणीय प्रभाव भी अपेक्षाकृत कम रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: गर्भवती पत्नी का कराया लिंग परीक्षण, बेटी होने पर ढाया कहर, करंट लगाया, क्रूरता की हदें पार

 

करीब 1000 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत वाली यह परियोजना देहरादून की यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव ला सकती है। वर्तमान में हरिद्वार रोड और शहर के प्रमुख मार्गों पर वाहनों का दबाव लगातार बढ़ रहा है। एलिवेटेड रोड बनने के बाद लंबी दूरी के वाहनों को शहर में प्रवेश किए बिना वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध होगा। साथ ही यह मार्ग सहस्रधारा, गूलर घाटी और देहरादून शहर के लिए प्रभावी बाईपास का कार्य करेगा।

 

- परियोजना के प्रथम चरण के तहत सर्वे व डीपीआर निर्माण के लिए एक करोड़ की धनराशि स्वीकृत हुई है। इस साल के अंत तक सर्वे कार्य पूर्ण कर डीपीआर तैयार करने का प्रयास किया जाएगा। - बीएन द्विवेदी, अधिशासी अभियंता, अस्थाई खंड लोनिवि ऋषिकेश


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed