फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   New tender issued for Sheeshambara plant

शीशमबाड़ा प्लांट के लिए नए टेंडर जारी, 28 को खुलेंगे टेंडर

Sun, 09 Oct 2022 12:36 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 09 Oct 2022 12:36 AM IST
सार

शीशमबाड़ा प्लांट के लिए नगर निगम ने नए टेंडर जारी कर दिए हैं।निगम की माने तो 28 अक्तूबर तक हर हाल में टेंडर खोल दिए जाएंगे।पिछले अनुभवों को देखते हुए निगम ने प्लांट सौंपने से पहले इन कंपनियों के कार्यों का निरीक्षण किया था, लेकिन आकांक्षा इंटरप्राइजेज के कार्य से कमेटी संतुष्ट नजर नहीं आई थी।

विज्ञापन
New tender issued for Sheeshambara plant

विस्तार

शीशमबाड़ा प्लांट के लिए नगर निगम ने नए टेंडर जारी कर दिए हैं। 27 अक्तूबर को टेंडर आमंत्रित करने की अंतिम तिथि रखी गई है। निगम की माने तो 28 अक्तूबर तक हर हाल में टेंडर खोल दिए जाएंगे।
विज्ञापन

शीशमबाड़ा सॉलिट वेस्ट मैनेजमेंट एंड रिसाइकिलिंग प्लांट का काम अभी तक रैमकी इनवायरो कंपनी देख रही है, लेकिन कंपनी ने अगस्त में प्लांट संचालन का काम छोड़ने का एलान कर दिया था। इसके बाद नगर निगम ने प्लांट के लिए नए टेंडर आमंत्रित किए थे। टेंडर में नए प्लांट के संचालन के लिए तीन कंपनियां सामने आईं थी। जिसमें एक कंपनी टेक्निकल बिड में बाहर हो गई थी। इसके बाद एक्सेल और आकांक्षा इंटरप्राइजेज कंपनी ही मैदान में बची थी। पिछले अनुभवों को देखते हुए निगम ने प्लांट सौंपने से पहले इन कंपनियों के कार्यों का निरीक्षण किया था, लेकिन आकांक्षा इंटरप्राइजेज के कार्य से कमेटी संतुष्ट नजर नहीं आई थी। कमेटी की माने तो जहां कंपनी ने प्लांट लगाया है, उसका काम अभी तक पूरा नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

इसलिए निगम ने अनुभव की कमी को देखते हुए आकांक्षा को बाहर कर दिया था। आकांक्षा के बाद मात्र एक ही कंपनी मैदान में रह गई थी, लेकिन फाइनेंशियल बिड़ के लिए दो कंपनियों का होना जरूरी है, लिहाजा निगम ने टेंडर ही निरस्त कर दिया था। चूंकि रैमकी ने 31 अक्तूबर के बाद प्लांट संचालन का काम छोड़ने की चेतावनी दी है, लिहाजा अब निगम को हर हालत में 31 अक्तूबर तक नई कंपनी को चयन करना है। बृहस्पतिवार को टेंडर निरस्त करने के बाद निगम ने शुक्रवार को प्लांट के लिए नए टेंडर जारी कर दिए हैं। मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अविनाश खन्ना ने बताया कि 27 अक्तूबर तक टेंडर आमंत्रित करने की तारीख रखी है। 28 अक्तूबर को टेंडर खोले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर-घर कूड़ा उठान के लिए भी हफ्तेभर में टेंडर
शीशमबाड़ा प्लांट के लिए नए टेंडर जारी होने के बाद अब नगर निगम जल्द ही डोर-टू-डोर कूड़ा उठान के लिए भी टेंडर जारी करेगा। निगम सूत्रों के माने तो हफ्तेभर के अंदर टेंडर जारी कर दिए जाएंगे। वर्तमान में निगम के 100 वार्डों में तीन कंपनियां चेन्नई एमएसडब्ल्यू, इकॉन और सनलाइट मेसर्स डोर-टू-डोर कूड़ा उठान का कार्य कर रही है। इनमें से सबसे ज्यादा 69 वार्डों में कूड़ा उठान का कार्य चेन्नई एमएसडब्ल्यू कर रही, जबकि इकॉन और सनलाइट 15-15 वार्डों में कूड़ा उठान का कार्य कर रही है। रैमकी के साथ ही निगम ने चेन्नई एमएसडब्ल्यू से कूड़ा उठान का काम छीन लिया है। 31 अक्तूबर के बाद चेन्नई एमएसडब्ल्यू भी बोरिया-बिस्तर समेट लेगी। लिहाजा 69 में से कुछ वार्ड तो निगम पहले से कार्य कर रही इकॉन और सनलाइट को सौंपने का मन बना चुकी है, जबकि अन्य वार्डों के निगम नए सिरे से टेंडर निकाल रही है। मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अविनाश खन्ना ने बताया कि एक हफ्ते के अंदर डोर-टू-डोर कूड़ा उठान के लिए नए टेंडर जारी कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed