फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   New security plan for group c exam

समूह ‘ग’ परीक्षा में अब मुन्ना भाईयों की खैर नहीं, विभाग ने शुरु की नई व्यवस्था

Sat, 24 Feb 2018 12:52 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 24 Feb 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
New security plan for group c exam

अब समूह ‘ग’ श्रेणी के रिक्त पदों की परीक्षा में मुन्ना भाईयों की पहचान के लिए नई व्यवस्था लागू होगी। इसके तहत परीक्षा से पहले प्रत्येक अभ्यर्थी का बायोमीट्रिक सिस्टम से थम प्रिंट और फोटो लिया जाएगा। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग पहली बार 25 फरवरी को आयोजित होने वाली ग्राम पंचायत विकास अधिकारी (वीडीओ) पद की परीक्षा में इसे लागू करेगा।

विज्ञापन


भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता लाने के लिए आयोग ने अभ्यर्थियों की बायोमीट्रिक सिस्टम से हाजिरी लगाने की नई पहल की है। इससे परीक्षा में मुन्ना भाइयों की भी आसानी से पहचान हो जाएगी। परीक्षा के दौरान ही अभ्यर्थियों के दोनों हाथों के अंगूठे का प्रिंट लिया जाएगा, साथ ही अभ्यर्थी की फोटो खींची जाएगी। परीक्षा में चयनित होने के बाद प्रमाणपत्र सत्यापन के समय अभ्यर्थियों के थम प्रिंट और फोटो का मिलान किया जाएगा।
विज्ञापन


बता दें कि विवादों में रही वीडीओ के 196 पदों की लिखित परीक्षा रद्द होने के बाद हाईकोर्ट के आदेशों पर चयन आयोग दोबारा से परीक्षा आयोजित कर रहा है। 25 फरवरी को प्रदेश में 202 सेंटरों पर परीक्षा होगी। इस बार परीक्षा में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को रोकने के लिए आयोग ने कड़े इंतजाम किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

यह है वीडीओ भर्ती का प्रकरण

New security plan for group c exam
Biometric

यह है वीडीओ भर्ती का प्रकरण
पंचायती राज विभाग में ग्राम पंचायत विकास अधिकारी के 196 पदों की भर्ती के लिए चयन आयोग ने 20 नवंबर 2015 को विज्ञप्ति जारी कर आवेदन मांगे थी। जिसमें कुल एक लाख 10 हजार ने आवेदन किया।  मार्च 2016 में लिखित परीक्षा आयोजित की गई और 29 मार्च 2016 को परिणाम घोषित किया गया। लेकिन कुछ अभ्यर्थियों ने परीक्षा में गड़बड़ी की शिकायत की। अभ्यर्थियों द्वारा हाईकोर्ट में भी याचिका दायर की गई।

सरकार ने मामले की उच्च स्तरीय जांच अपर मुख्य सचिव डा. रणवीर सिंह को सौंपी। इस जांच में लिखित परीक्षा में कई अनियमितताएं पाई गई। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्मिक विभाग ने 14 जून 2017 को भर्ती प्रक्रिया निरस्त करने के आदेश दिए। इस मामले में हाईकोर्ट ने दोबारा से लिखित परीक्षा कराने के आदेश दिए। अब चयन आयोग दो साल बाद दोबारा 25 फरवरी परीक्षा करा रहा है।

भर्ती परीक्षा में पारदर्शिता के लिए बायोमीट्रिक सिस्टम की नई व्यवस्था को लागू किया जा रहा है। इससे भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता आएगी, फर्जी तरीके से परीक्षा देने वालों पर नकेल कसने में भी आसानी होगी।
- संतोष बडोनी, सचिव, अधीनस्थ सेवा चयन आयोग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed