फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   New private schools will get double token grant Uttarakhand news in hindi

Uttarakhand: नए अशासकीय स्कूलों को मिलेगा दोगुना टोकन अनुदान, पूर्ण अनुदान की आस लगाए सैकड़ों स्कूलों को झटका

Sat, 08 Apr 2023 04:55 PM IST
रेनू सकलानी बिशन सिंह बोरा, अमर उजाला, देहरादून
बिशन सिंह बोरा, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 08 Apr 2023 04:55 PM IST
सार

प्रदेश सरकार पांच सौ से ज्यादा अशासकीय स्कूलों को पूर्ण अनुदान दे रही है। जबकि सैकड़ों और स्कूल भी सरकार पर पूर्ण अनुदान के लिए दबाव बनाए हुए हैं, लेकिन शिक्षा निदेशालय की ओर से शासन को जो प्रस्ताव भेजा गया है, उसमें इन स्कूलों के लिए प्रोत्साहन राशि के रूप में टोकन अनुदान बढ़ाए जाने का प्रस्ताव है, इनके लिए पूर्ण अनुदान का कोई प्रस्ताव नहीं है।

विज्ञापन
New private schools will get double token grant Uttarakhand news in hindi
मीटिंग ( प्रतीकात्मक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्य सरकार नए अशासकीय स्कूलों को दोगुना टोकन अनुदान देगी। शिक्षा निदेशालय ने नई अनुदान सूची में आने वाले स्कूलों के लिए शासन को जो प्रस्ताव भेजा है, उसमें टोकन अनुदान को तीन से बढ़ाकर छह लाख रुपये करने की सिफारिश की गई है।

विज्ञापन

वर्तमान में प्रदेश सरकार पांच सौ से ज्यादा अशासकीय स्कूलों को पूर्ण अनुदान दे रही है। जबकि सैकड़ों और स्कूल भी सरकार पर पूर्ण अनुदान के लिए दबाव बनाए हुए हैं, लेकिन शिक्षा निदेशालय की ओर से शासन को जो प्रस्ताव भेजा गया है, उसमें इन स्कूलों के लिए प्रोत्साहन राशि के रूप में टोकन अनुदान बढ़ाए जाने का प्रस्ताव है, इनके लिए पूर्ण अनुदान का कोई प्रस्ताव नहीं है।

विज्ञापन


विभागीय अधिकारियों के मुताबिक अशासकीय जूनियर हाईस्कूल स्तर पर प्रति छात्र दो हजार रुपये या अधिकतम हर साल दो लाख रुपये, हाईस्कूल स्तर पर चार लाख रुपये और इंटरमीडिएट स्तर पर छह लाख रुपये देने का प्रस्ताव है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्ण अनुदान नहीं मिलने से बच्चों पर पड़ेगा भार

माध्यमिक शिक्षक संघ चमोली के जिलाध्यक्ष दिग्पाल सिंह गड़िया के मुताबिक सरकार को स्कूलों को पूर्ण अनुदान देना चाहिए। यदि पूर्ण अनुदान मिलेगा तो स्कूल पूरी तरह से सरकारी नियमों का पालन करेंगे, बच्चों से कोई शुल्क नहीं लेंगे। यदि टोकन अनुदान दिया गया तो यह शिक्षकों के बीच कैसे बंटेगा। स्कूलों को मिलने वाली इतनी कम धनराशि से बच्चों पर फीस का व्यय भार पड़ेगा।

पूर्ण अनुदान में मिलते हैं डेढ़ से दो करोड़

माध्यमिक शिक्षक संघ देहरादून के जिला मंत्री अनिल नौटियाल के मुताबिक पूर्ण अनुदान वाले स्कूलों को सरकार हर साल शिक्षक और कर्मचारियों के वेतन के रूप में डेढ़ से दो करोड़ रुपये देती है। नए अनुदानित स्कूलों को हर साल प्रोत्साहन राशि के रूप में छह लाख रुपये से शिक्षकों का एक महीने का वेतन भी नहीं निकल पाएगा।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: सरकार के विभागों ने लगाया आयोग के समूह-ग भर्ती कैलेंडर पर ब्रेक, पढ़ें किन भर्तियों का इंतजार

नए अशासकीय स्कूलों को हम यूपी की तरह टोकन ग्रांट दे रहे हैं। इस धनराशि को बढ़ाने के लिए कैबिनेट में प्रस्ताव आएगा। - डॉ.धन सिंह रावत, शिक्षा मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed