फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   New method of smuggling, now it is not wood but direct goods

Dehradun News: तस्करी का नया तरीका, अब लकड़ी नहीं सीधा माल तैयार

Fri, 28 Feb 2025 01:12 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
New method of smuggling, now it is not wood but direct goods
चकराता वन प्रभाग में बेशकीमती लकड़ी की तस्करी पर रोक नहीं लग पा रही है। आरोपी वन विभाग से एक कदम आगे चल रहे हैं। पहले देवदार के पेड़ों की तस्करी होती थी। उसके बाद लकड़ी के स्लीपर बनाकर तस्करी की जाने लगी। अब सीधा ठेका लेकर प्रतिबंधित लकड़ी से माल बनाकर आपूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन


चकराता क्षेत्र में बेशकीमती प्रतिबंधित लकड़ी की तस्करी का तरीका हाईटेक हो गया है। पहले तस्कर पेड़ों की अवैध कटान कर उनके मोटे तने व टहनियों को वाहनों से तस्करी कर ले जाते थे। उसके बाद इलेक्ट्रिक आरियां और अन्य आधुनिक औजार आए तो पेड़ों को काटकर लकड़ी के स्लीपर बनाने शुरू कर दिए गए। तस्करी का यह तरीका काफी लंबे समय तक ट्रेंड में रहा। अब सीधा तख्त और फ्रेम तैयार हो रहे हैं।
विज्ञापन

कालसी में प्रतिबंधित प्रजाति के देवदार तथा कैल की लकड़ी को तख्तों और फ्रेम के रूप में बस की सीट के बीच पैकेट बनाकर उसमें छिपाकर ले जाया जा रहा था। तस्करी का यह नया तरीका देख वन विभाग के अधिकारी भी हैरान हैं। डीएफओ अभिमन्यु ने बताया कि रेंज अधिकारियों को और अधिक सर्तकता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। खासकर वन क्षेत्र में गश्त और चेेकिंग बढ़ाने के लिए कहा गया है। बैरियर पर भी जांच को बढ़ाने के लिए निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed