फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   new MD appointed

ऊर्जा निगम में 'नए साहब' की नियुक्ति

Tue, 03 Sep 2013 04:06 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 03 Sep 2013 04:06 PM IST
विज्ञापन
new MD appointed

सुमेर सिंह यादव को ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का चार्ज सौंप दिया गया है। उन्होंने यह पदभार अस्थाई रूप से संभाला है। वह पिटकुल में प्रबंध निदेशक के पद पर तैनात हैं।

विज्ञापन


मंगलवार को प्रमुख सचिव ऊर्जा बीपी पांडे द्वारा दोपहर 12 बजे यह आदेश दिया गया। उसके बाद दोपहर लगभग दो बजे सुमेर सिंह यादव ने पदभार संभाला।

एके जौहरी ने दिया था इस्तीफा
इससे पहले सोमवार को ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक एके जौहरी ने प्रमुख सचिव ऊर्जा को अपना इस्तीफा सौंप दिया था। उन्होंने त्यागपत्र के लिए स्वास्थ्य को वजह बताया।
विज्ञापन


पढ़ें, अब गैस सिलेंडर ने लगाई बजट में आग
विज्ञापन
विज्ञापन


एके जौहरी डेढ़ साल से एमडी के पद पर बने हुए थे। कुछ समय बाद वे सेवानिवृत्त होने वाले थे। हालांकि, शासन ने अगस्त 2013 में ही ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक के पद पर नियुक्ति के लिए विज्ञापन निकाला था। जिसके लिए जल्द ही साक्षात्कार होने वाले हैं।

पढ़ें, तब खून से रंग गई थीं मसूरी की हसीन वादियां

माना जा रहा है कि मीडिया में आई खबरों के आधार पर शासन ने जौहरी के खिलाफ एक मोटी फाइल तैयार की थी। इसी फाइल को आधार बनाते हुए उन्हें हटाने की तैयारी शुरू हो गई थी। इसकी भनक लगते ही एके जौहरी ने सोमवार शाम सचिवालय पहुंचकर त्याग पत्र दे दिया।

फेसबुक पर अपनी राय देने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed