फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   New debt of 750 crore on Uttarakhand

उत्तराखंड पर चढ़ने जा रहा साढ़े सात सौ करोड़ का नया कर्ज

Tue, 07 Mar 2017 09:25 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 07 Mar 2017 09:25 AM IST
विज्ञापन
New debt of 750 crore on Uttarakhand
हरीश रावत - फोटो : अमरउजाला

सरकार के जाते-जाते उत्तराखंड पर कर्ज की एक और मोटी किश्त चढ़ने जा रही है। तमाम खर्चों के लिए खाली खजाने को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। यह किश्त साढ़े सात सौ करोड़ की होगी। इसे मिलाकर उत्तराखंड पर लगभग चार सौ तीस अरब रुपये का कुल कर्ज हो जाएगा।

विज्ञापन


फिजूलखर्ची और वित्तीय अनुशासन न होने के चलते उत्तराखंड सरकार का खजाना खाली है। बार-बार रिजर्व बैंक से कर्ज लेकर तमाम खर्चों को पूरा किया जा रहा है।

बीते छह माह में यह संभवत: पांचवां मौका है, जब विभिन्न योजनाओं के अलावा दूसरे खर्चों के लिए कर्ज लिया जा रहा है। इस बार यह राशि साढ़े सात सौ करोड़ रुपये है। इसे मिला लिया जाए तो राज्य लगभग चार सौ तीस अरब रुपये के कर्जे में डूब चुका है। ऐसे में लगभग पांच हजार करोड़ रुपये कुल कर्ज पर सालाना ब्याज जाएगा।

विज्ञापन

प्रत्येक वर्ष बढ़ रही है कर्ज की राशि

New debt of 750 crore on Uttarakhand
money

वित्त विभाग के सूत्रों की मानें तो राजस्व के साधन जैसे पर्यटन, वाणिज्य कर, आबकारी, रजिस्ट्री स्टांप आदि को बढ़ाने पर बहुत ज्यादा फोकस नहीं है। नतीजा कर्ज की राशि प्रत्येक वर्ष बढ़ रही है।

गौरतलब है कि राज्य गठन के वक्त कर्ज की राशि मात्र 44 अरब रुपये थी, जो इस वित्तीय वर्ष की समाप्ति तक दस गुना हो जाएगी। ताजा कर्ज के बाद अब राज्य अपनी कर्ज लेने की सीमा को भी छू लेगा।

सात सौ पचास करोड़ रुपये का कर्ज रिजर्व बैंक से लेने की प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है। मार्च के अंत तक यह पैसा सरकारी खाते में आ जाएगा। विकास कार्यों के अलावा सरकारी वाहनों के ईंधन, बिजली-पानी समेत तमाम का भुगतान होना है। इसके अलावा पीडब्ल्यूडी के तमाम लंबित कार्यों को भी इस पैसे से पूरा किया जाएगा।
- अमित सिंह नेगी, सचिव (वित्त) 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed