फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   New BCCI President Sourav Ganguly expresses confidence in Mahim abilities and abilities

बीसीसीआई के नये अध्यक्ष सौरव गांगुली ने महिम वर्मा पर जताया इस बात का भरोसा

Wed, 16 Oct 2019 03:21 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 16 Oct 2019 03:21 PM IST
सार

  • बीसीसीआई के नये अध्यक्ष सौरव गांगुली ने महिम वर्मा समेत अन्य नये पदाधिकारियों के साथ की बैठक
  • गांगुली ने महिम की योग्यता व क्षमताओं पर जताया भरोसा, महिम भी गांगुली टीम का हिस्सा बनने पर उत्साहित

विज्ञापन
New BCCI President Sourav Ganguly expresses confidence in Mahim abilities and abilities
सौरभ गांगुली के साथ महिम वर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीसीसीआई के उपाध्यक्ष की बड़ी जिम्मेदारी निभाने जा रहे महिम वर्मा को नये अध्यक्ष सौरव गांगुली ने सहयोग का आश्वासन दिया है। सौरव ने महिम की योग्यता एवं क्षमताओं पर भी विश्वास जताते हुए नई बॉडी में अहम भूमिका निभाने को प्रेरित किया। वहीं, महिम वर्मा भी गांगुली की टीम का हिस्सा बनने पर उत्साहित नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वह गांगुली की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। मंगलवार को सौरव गांगुली ने नई बॉडी के पदाधिकारियों के साथ पहली बैठक की, जिसमें महिम वर्मा भी शामिल हुए। बैठक में गांगुली ने महिम समेत अन्य नये चेहरों को प्रोत्साहित किया और अपना पूरा सहयोग देने का भरोसा दिया। 

विज्ञापन

सीएयू में भी नजर आएगा बदलाव

अब क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (सीएयू) के सचिव महिम वर्मा को बीसीसीआई में उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिलने के बाद सीएयू में भी बदलाव तय माना जा रहा है। महिम वर्मा के बीसीसीआई में जाने के बाद सीएयू के सचिव का महत्वपूर्ण पद खाली हो जाएगा। इस पद की जिम्मेदारी अब नये व्यक्ति को दी जा सकती है। इस महत्वपूर्ण पद पर नये चेहरे के आने से अब सीएयू की बॉडी में भी परिवर्तन देखने को मिलेगा। इसके लिए सीएयू के शीर्ष पदाधिकारी भी नये योग्य व्यक्ति की तलाश में जुटे नजर आ रहे हैं। 

सौरव गांगुली के साथ नई बॉडी के पदाधिकारियों की बैठक हुई, जिसमें सौरव ने सभी नये चेहरों को प्रोत्साहित किया। उन्होंने मेरी योग्यता एवं क्षमताओं पर विश्वास जताकर जो अपेक्षाएं जताई हैं, मैं उन पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करूंगा। - महिम वर्मा, बीसीसीआई के नये उपाध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed