फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   nepal news : Nepal Army lieutenant visits border, Nepali Congress outspoken against Oli government

Nepal News : नेपाल सेना के लेफ्टिनेंट ने किया सीमा का दौरा, ओली सरकार के खिलाफ नेपाली कांग्रेस मुखर

Sat, 09 Jan 2021 10:23 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, धारचूला (पिथौरागढ़)
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, धारचूला (पिथौरागढ़) Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 09 Jan 2021 10:23 PM IST
विज्ञापन
nepal news : Nepal Army lieutenant visits border, Nepali Congress outspoken against Oli government
indo-nepal border - फोटो : अमर उजाला (File Photo)

भारत की ओर से लिपुलेख तक सड़क निर्माण किए जाने के बाद नेपाल ने भी भारतीय सीमा पर सैन्य गतिविधियां बढ़ा दीं हैं। नई बीओपी खोलने के साथ ही नेपाल सेना के अधिकारी समय-समय पर सीमा के निरीक्षण के लिए भी पहुंच रहे हैं। शनिवार को नेपाल सेना के लेफ्टिनेंट जनरल यम बहादुर ने खलंगा पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया और जवानों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। 

विज्ञापन


नेपाल ने भारतीय सीमा पर छांगरु तक बॉर्डर आउट पोस्ट बना दिए हैं। दार्चुला के खलंगा में नेपाल सेना का बेस कैंप बनाया गया है। शनिवार को नेपाल सेना के अधिकारी यम बहादुर भट्टाचार्य सहायक रथी (लेफ्टिनेंट जनरल) हेलीकॉप्टर से खलंगा आर्मी बेस कैंप पहुंचे।
विज्ञापन


इस मौके पर उन्होंने अधिकारियों और जवानों से मुलाकात कर उन्हें सीमा सुरक्षा को लेकर चौकसी बरतने के निर्देश दिए। नेपाल से मिले सूत्रों के अनुसार उन्होंने नेपाली सैनिकों की समस्याएं भी सुनीं। कुछ समय अधिकारियों और सैनिकों के साथ बिताने के बाद वह हेलीकॉप्टर से काठमांडो के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैतड़ी और दार्चुला में ओली सरकार के खिलाफ नेपाली कांग्रेस मुखर

नेपाली कांग्रेस ने संसद भंग करने के खिलाफ शनिवार को बैतड़ी के प्रांत संख्या एक (ए) के गांजरी और दार्चुला एवं शैल्य शिखर पालिका क्षेत्र में ओली सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। नेपाली कांग्रेस के कोषाध्यक्ष (बैतड़ी) रमेश पांडे ने बताया कि प्रांत संख्या एक (ए) के गांजरी में आयोजित विरोध प्रदर्शन में नेपाली कांग्रेस के नेता और संविधान नंबर एक के कैडर ने भाग लिया।


24 लोगों ने सीपीएन, आरपीपी और अन्य दलों को छोड़ दिया है। दार्चुला और शैल्य शिखर पालिका क्षेत्र में ओली सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया।

कांग्रेस पार्टी के सभापति ललित सिंह बोरा ने बताया कि नेपाल के पीएम केपी ओली ने अलोकतांत्रिक कदम उठाकर संसद को भंग कर देश को राजनीतिक अस्थिरता की ओर धकेल दिया है, जो पूरी तरह से गलत कदम है। शैल्य नगर प्रमुख अमर सिंह धामी ने कहा कि नेपाल में राजनीतिक स्थिरता के लिए केपी ओली जिम्मेदार हैं। कांग्रेस पार्टी कभी भी इस अलोकतांत्रिक कदम का समर्थन नहीं करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed