{"_id":"64cf86e8fc845aaef00ac3d9","slug":"nepal-girl-absconded-from-pithoragarh-jail-uttarakhand-news-in-hindi-2023-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: बंदीगृह की दीवार फांदकर फरार हुई नेपाल की युवती, ऐसे दिया पुलिस को चकमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: बंदीगृह की दीवार फांदकर फरार हुई नेपाल की युवती, ऐसे दिया पुलिस को चकमा
Sun, 06 Aug 2023 05:14 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 06 Aug 2023 05:14 PM IST
सार
शनिवार की देर रात युवती ने साड़ी की रस्सी बनाई और बंदीगृह की दीवार से कूदकर फरार हो गई।
विज्ञापन
जेल में फरार हुई महिला
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विस्तार
पिथौरागढ़ बंदीगृह से एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार युवती फरार हो गई। इससे बाद से ही पुलिस में हड़कंप मचा हुआ है। जानकारी के अनुसार, नेपाल की 24 वर्ष की युवती अनुष्का उर्फ आकृति को चरस के साथ गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
उसे एनडीपीएस एक्ट के तहत ढाई साल से बंदीगृह में रखा गया था। बताया जा रहा है कि शनिवार की देर रात युवती ने साड़ी की रस्सी बनाई और बंदीगृह की दीवार से कूदकर फरार हो गई। पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह ने बताया कि फरार युवती की ढूंढखोज के लिए टीम गठित की गई हैं।
विज्ञापन
Roorkee: कांवड़ यात्रा में आई गाजियाबाद की महिला से दुष्कर्म, नशे के इंजेक्शन देकर कई दिनों तक की हैवानियत
विज्ञापन
पिथौरागढ़ बंदीगृह से विचाराधीन कैदी के भागने का यह दूसरा मामला है। इससे पूर्व 2019 में एक नाबालिग को भगाने के आरोप में बंद कैदी भी दीवार फांदकर फरार हो गया था। जिसे बाद में पकड़ लिया गया था।