{"_id":"5bc89db6bdec226948700d1e","slug":"nepal-double-murder-accused-hide-in-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल में दोहरा हत्याकांड कर भारत में छिपा नेपाली बदमाश, पुलिस सतर्क","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नेपाल में दोहरा हत्याकांड कर भारत में छिपा नेपाली बदमाश, पुलिस सतर्क
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)
Updated Thu, 18 Oct 2018 08:21 PM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेपाल में महिला-पुरुष की हत्या कर भागे नेपाल बदमाश के भारत में आकर छिपने की सूचना से जिला पुलिस महकमे में खलबली मच गई है। बदमाश के यहां भी किसी वारदात को अंजाम देने की आशंका को देखते हुए पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही इस बदमाश को पकड़कर नेपाल पुलिस के सुपुर्द कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
सीओ आरएस रौतेला ने बताया कि बदमाश के यहां आकर छिपने की सूचना मिलने के बाद जिले की पुलिस को अलर्ट किया गया है। विशेषकर टनकपुर एवं बनबसा पुलिस को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। नेपाल से भागकर आए बदमाश की तलाश की जा रही है। उन्होंने दावा किया कि बदमाश को जल्द पकड़कर नेपाल पुलिस के सुपुर्द किया जाएगा।
विज्ञापन
उधर, मां पूर्णागिरि धाम क्षेत्र के सूत्रों के अनुसार नेपाल का यह बदमाश नवरात्र के पहले दिन मुंह पर कपड़ा बांधकर मां पूर्णागिरि धाम पहुंचा था। वहां उसने कुछ दुकानदारों का सामान ढोकर रुपये जुटाए और यहां से अंबाला जाने की बात कहकर चला गया। सूत्रों ने बताया यह बदमाश पहले भी पूर्णागिरि धाम में आकर सामान ढोने का काम कर चुका है। करीब दो माह पहले भी नेपाल पुलिस इस बदमाश को पकड़ने पूर्णागिरि आई थी, लेकिन तब वह यहां से भागकर खर्राटाक के जंगल में छिप गया था।
विज्ञापन