फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Nepal border dispute: Nepal government will give special package to the people of Tinker

नेपाल सीमा विवाद : तिंकर के लोगों को विशेष पैकेज देगी नेपाल सरकार, गृहमंत्री ने की घोषणा

Sat, 26 Sep 2020 08:39 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, धारचूला (पिथौरागढ़)
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, धारचूला (पिथौरागढ़) Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 26 Sep 2020 08:39 PM IST
विज्ञापन
Nepal border dispute: Nepal government will give special package to the people of Tinker
Nepal Prime Minister KP Sharma Oli - फोटो : ANI

नेपाल के गृहमंत्री रामबहादुर थापा ने कहा कि तिंकर और छांगरु में विशेष पैकेज से कार्य कराया जाएगा। वह दार्चुला में चीन सीमा पर स्थित छांगरु और तिंकर गांव का निरीक्षण करने के बाद शनिवार को सदर मुकाम खलंगा में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।  

विज्ञापन


थापा ने कहा कि व्यास गांव पालिका के छांगरु में एपीएफ भवन का उद्घाटन कर कालापानी क्षेत्र में स्थायी संरचना बनाने की शुरुआत कर दी गई है। व्यास गांव पालिका में शीघ्र ही आवागमन जांच के लिए कार्यालय खोलने की बात भी उन्होंने कही। बताया कि सीमा की सुरक्षा केवल सरकार का काम नहीं है, इसमें जनता का सहयोग भी जरूरी है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नेपाल सरकार सीमा क्षेत्र में विशेष पैकेज से स्थानीय लोगों को रोजगार दिलाएगी। इसके लिए युवाओं को बड़ी संख्या में सशस्त्र बलों में भर्ती करने के साथ ही स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए भी विशेष योजना के साथ काम किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

नेपाली गृहमंत्री ने छांगरु में किया एपीएफ के हेडक्वार्टर का शिलान्यास

नेपाल के गृहमंत्री रामबहादुर थापा ने छांगरु में सशस्त्र प्रहरी बल (एपीएफ) के हेडक्वार्टर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने चीन सीमा से लगे तिंकर गांव का भी हवाई निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने भारतीय सीमा से सटी काली नदी के किनारे स्थित सीतापुल में ग्रामीणों के साथ मुलाकात भी की। भारत-चीन और नेपाल के बीच बढ़ते विवाद के बीच गृहमंत्री के दौरे को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। 

नेपाल के गृहमंत्री शनिवार को दार्चूला से सुबह 7:07 बजे रवाना हुए। वह करीब 7.25 बजे छांगरु पहुंचे। इस दौरान उन्होंने हेलीकॉप्टर से छांगरु से 15 किमी दूर चीन सीमा का निरीक्षण कर जरूरी जानकारियां लीं। उन्होंने छांगरु के गागा नामक स्थान पर दस करोड़ की लागत से बनने वाले एपीएफ के हेडक्वार्टर का शिलान्यास किया। एपीएफ को उन्होंने सीमा पर हर गतिविधियों पर पैनी नजर रखने के निर्देश भी दिए। 

इसके बाद नेपाल के गृहमंत्री भारतीय सीमा से सटे सीतापुल गांव का निरीक्षण कर ग्रामीणों से मुलाकात की। इस मौके पर नेपाली सांसद गणेश ठगुन्ना, राजनीतिक सलाहकार सूर्य सुवेदी, सुरक्षा सलाहकार इंद्रजीत राई, गृहसचिव शैलेंद्र खनाल, एपीएफ चीफ आईजी शैलेंद्र खनाल, सहायक रथी नेपाल आर्मी पवनराज घिमिरे समेत नेपाल के कई शीर्ष अधिकारी भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed